A2Z सभी खबर सभी जिले की

‎पानी की समस्या को ले आक्रोशित लोगों द्वारा सड़क जाम

बभना गांव में ग्रामीणों ने पानी की समस्या को लेकर जताया आक्रोश

‎पानी की समस्या को ले आक्रोशित लोगों द्वारा सड़क जाम

‎बभना गांव में ग्रामीणों ने पानी की समस्या को लेकर जताया आक्रोश

‎संवाददाता/रणजीत कुमार। जहानाबाद। बभना गांव में पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण सड़क पर उतर गए। ग्रामीणों ने पानी की समस्या को लेकर सड़क जाम किया, जिससे यातायात बाधित हो गया। नगर थाना क्षेत्र के बभना गांव के ग्रामीणों ने पानी की समस्या को लेकर आक्रोश जताया है। सड़क जाम के कारण जहानाबाद-अरवल राष्ट्रीय मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। ग्रामीणों ने कहा कि पिछले कई दिनों से नल जल का पानी नहीं आ रहा है, जिसके कारण इस भीषण गर्मी में ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा। स्थानीय स्तर पर जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाने के बाद भी पहल नहीं हुई तो सड़क जाम किया। ग्रामीणों का आरोप है कि नल जल के मोटर से सिंचाई की जाती है जबकि पानी का सप्लाई बंद कर दिया जाता है।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!