A2Z सभी खबर सभी जिले की

पोरसा थाने में बच्चों को कराया भ्रमण दी गई साइबर अपराध संबंधी जनकारी

थाने में बच्चों को कराया भ्रमण, दी गई साइबर अपराध संबंधी जानकारी, पुलिस की कार्यशैली से भी अवगत कराया गया

 

पोरसा,,,,,,,,,पुलिस मुख्यालय के आदेश के पालन में थाना पोरसा पर स्कूली छात्र-छात्राओं को थाने का भ्रमण कराया गया। इस दौरान बच्चों को वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई सावधान रहने की सलाह दी गई तथा पुलिस की कार्यशैली से भी अवगत कराया गया पुलिस मित्र है इसके बारे में भी समझाया गया

 

Related Articles

नगर निरीक्षक के सानिध्य में प्रधान आरक्षक मोहित शुक्ला, ने बच्चों को समझाया कि किस प्रकार समाज में अपराध की प्रवृत्ति लगातार बढ़ रही है और उनसे बचाव के लिए क्या सतर्कताएँ अपनाई जानी चाहिए।

 

अधिकारियों ने बालक-बालिकाओं को साइबर अपराध से बचने के उपाय, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और कानून व्यवस्था से जुड़े बिंदुओं की जानकारी देकर जागरूक किया।

 

  1. भ्रमण के दौरान थाना प्रभारी उपेंद्र पाराशर,उप निरीक्षक दुर्गेश भदौरिया, प्रधान आरक्षक धीरज सिंह, महिला आरक्षक ज्योति गर्ग, आरक्षक पुष्पेंद्र सिंह तोमर, से बच्चों ने कई सवाल पूछे, जिनका समाधान कर उन्हें जागरूक किया गया। थाने का वातावरण शिक्षाप्रद और उत्साहपूर्ण रहा। बच्चों ने कहा कि इस भ्रमण से उन्हें पुलिस कार्यप्रणाली और साइबर अपराधों से बचने के तरीकों की उपयोगी जानकारी दी गई

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!