A2Z सभी खबर सभी जिले की

विश्व पर्यटक स्थल मांडू में विश्व धरोधरोहर सप्ताह के तहत चित्रकला प्रतियोगिता हुई संपन्न मांडू में विश्व धरोहर सप्ताह के तहत 200 स्कूली बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

विश्व पर्यटक स्थल मांडू में विश्व धरोधरोहर सप्ताह के तहत चित्रकला प्रतियोगिता हुई संपन्न

मांडू में विश्व धरोहर सप्ताह के तहत 200 स्कूली बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

राहुल सेन मांडव
मो 9669141814

Related Articles

मांडू न्यूज/मांडू में विश्व धरोहर सप्ताह के तहत ऐतिहासिक जहाज महल में चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें मांडू नगर के शासकीय स्कूल के कक्षा आठवीं से बारहवीं तक के 200 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। पुरातत्व विभाग द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम विश्व धरोहर सप्ताह के दूसरे दिन हुआ।

ऐतिहासिक स्मारकों पर बच्चों ने उकेरी कल्पनाएं

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को 61 सुरक्षित स्मारकों में से किसी एक पर चित्र बनाने का विषय दिया गया था। अधिकांश बच्चों ने जहाज महल, हिंडोला महल, रानी रूपमती महल, बाज बहादुर महल और मांडू के अन्य ऐतिहासिक स्थलों के सुंदर चित्र बनाए। वहीं भाषण प्रतियोगिता में भी छात्रों ने अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए।कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर पुरातत्व विभाग के सीए प्रशांत पाटणकर, राष्ट्रीय कवि पंकज प्रसून वही स्कूल के शिक्षक संजय तिवारी और हेमंत यादव, तथा विभाग के राजू सैनी और तानु चौहान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

संतुलित खान-पान के महत्व पर जोर दिया

सीए प्रशांत पाटणकर ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आज छात्रों को मिला आत्मविश्वास और प्रेरणा युवा पीढ़ी ही देश का भविष्य है। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ-साथ खेल, चित्रकला और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहने का आग्रह किया। साथ ही स्वास्थ्य, स्वच्छता और संतुलित खान-पान के महत्व पर भी जोर दिया।

राष्ट्रीय कवि पंकज प्रसून के द्वारा अपनी कविता के माध्यम से विश्व धरोहर सप्ताह और इतिहास के बारे में बच्चों को बताया और उन्हें बहुत सुंदर जानकारी दी

शिक्षक संजय तिवारी और हेमंत यादव ने बताया कि सीमित संसाधनों के बावजूद स्कूली बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, खेल और संस्कृति से जोड़ने का निरंतर प्रयास कर रहा है। उन्होंने सामान्य ज्ञान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा करते हुए विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया।प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र सम्मानित

कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार कक्षा 12 वीं के तनिष्क दुलगज को मिला। द्वितीय पुरस्कार कक्षा 9 वीं के सक्षम पारस और तृतीय पुरस्कार कक्षा 11 वीं की लक्ष्मी निनामा को प्राप्त हुआ।

इसके अलावा सभी प्रतिभागियों को मेडल, सांत्वना पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह आयोजन बच्चों के लिए सीख, उत्साह और प्रेरणा से भरपूर एक विशेष अनुभव साबित हुआ।

 

Show More
Back to top button