

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
सुमेरपुर हमीरपुर। दिल्ली से चलकर बांदा, महोबा, मौदहा तक जाने वाली प्राइवेट सेक्टर की यात्री बसों में टैक्स चोरी करके बेस कीमती सामान लाकर बाजारों में खपाया जा रहा है। इससे सरकार को प्रतिमाह लाखों रुपये राजस्व का चूना लग रहा है। दिल्ली से बांदा, महोबा, मौदहा के मध्य आधा सैकड़ा प्राइवेट सेक्टर की यात्री बसें संचालित हो रही हैं। यह बसें यात्रियों के साथ लगेज की आड़ में दिल्ली से खरीद कर लाया जा रहा बेस कीमती सामान टैक्स की चोरी करके बाजारों में खपाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को दिल्ली से बांदा जा रही निजी बस से कस्बे की रानी लक्ष्मीबाई तिराहा के पास लाखों रुपये कीमत का सामान उतार कर लोडर में रखा जा रहा था। सामान लेकर आए युवक ने खरीद के बिल भी नहीं दिखा सका और कमरे में कैद होते ही मौके से गायब हो गया।वाणिज्य कर अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि ज्यादातर सामान बिल के माध्यम से आता है। चेकिंग निरंतर होती है। फिर भी वह सचल दल टीम को जांच के लिए और अधिक सक्रिय कराएंगे।