A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशबदायूँ

अब हर मंच पर आदित्य यादव को देखना और सुनना चाहती है बदायूं की जनता

आदित्य यादव चले भैया धर्मेंद्र यादव के नक्शे कदम पर

शिवपाल यादव ने अपनी टीम के साथ दिखाई चुनावी शक्ति

सपा प्रत्याशी शिवपाल यादव ने भी अपनी टीम के साथ शुरू किया तूफानी दौरे सपा प्रत्याशी शिवपाल यादव ने अपनी चुनावी रणनीति के चलते अपनी टीम गठित की और सबको चुनावी जिम्मेदारी देते हुए अपने चुनावी दौरे की शुरुआत की और साथ में आदित्य यादव उनसे कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं

आपको बताते चले कि आदित्य यादव ने इतने कम समय में अपने सरल स्वभाव और सम्माननीय व्यक्तित्व से हर वर्ग के लोगों और खास तौर पर युवाओं के दिलों में अपनी मजबूत जगह बना ली है हर सभा में जनता आदित्य यादव को देखना और सुनना चाहती है बदायूं की जनता यहां तक के मांग कर रही है कि चाचा शिवपाल की जगह आदित्य यादव को चुनाव लड़ाया जाए यह चर्चा और मांग अब पूरे लोकसभा क्षेत्र में है शिवपाल यादव की मजबूत चुनावी रणनीति और मजबूत टीम के चलते विपक्षी लोगों के हौसले टूटे दिखाई दे रहे हैं

शिवपाल यादव ने हर वर्ग के नेताओं को अपनी टीम में जगह दी है और साथ ही जिलाअध्यक्ष आशीष यादव के जनता से संबंधों का भरपूर फायदा भी शिवपाल यादव को मिल रहा है आदित्य यादव और चाचा शिवपाल यादव कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं चुनावी प्रचार में आदित्य यादव ने बदायूं लोकसभा में सपा का चुनावी माहौल बहुत मजबूत किया है अब जनता अपने युवा नेता आदित्य यादव को ही मंच पर देखना चाहती है और सुनना चाहती है

Related Articles
Show More
Back to top button