A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेदेश

जिला एवम सत्र न्यायाधीश ने केंद्रीय कारा गया का किया निरीक्षण।

*जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने केंद्रीय कारा गया का किया निरीक्षण*

केंद्रीय कारा गया का निरीक्षण जिला एवं सत्र न्यायाधीश मदन किशोर कौशिक एवम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्री आशीष कुमार अग्निहोत्री के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।*

*जिला जज ने कारा में स्वच्छता, साफ-सफाई, शौचालय की स्थिति, पानी की आवश्यकता जैसे मूलभूत सुविधाओं के संबंध में फीड बैक लिया और कमियों को दुरुस्त करने का निर्देश जेल प्रसाशन को दिया।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने महिला बैरक में महिला बंदियों को कारा में मिलने वाली सुविधाओं के बाबत पूछताछ किया। उन्होंने पुरुष वार्डों का निरीक्षण कर कैदियों की समस्याओं को सुना। किशोर कैदियों को चिन्हित कर उसकी लिस्ट अविलम्ब प्राधिकार को सौंपने का निर्देश दिया।

Related Articles

जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने
जेल अस्पताल वार्ड एवम रसोईघर के निरीक्षण के दौरान प्राप्त कमियों को अविलम्ब दूर करने और इसमें बेहतर सुधार करने का दिशानिर्देश जेल प्रसाशन को दिया।

साथ ही कारा में पीने के पानी, कैदियों की शिक्षा एवं उनके मनोरंजन आदि को बेहतर करने के लिए कई आवश्यक निर्देश दिए ।*
उन्होंने जेल लिगल एड क्लिनिक द्वारा बंदियों को मिलने वाली निःशुल्क विधिक सेवाओं के संबंध में पूछताछ किया।

मौके पर जेल सुपरिटेंडेंट विजय अरोड़ा एवम जेलर राघवेंद्र प्रताप सिंह भी मौजूद थे।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीजन हेड गया

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!