A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरे
Trending

समर्थकों सहित मतगणना स्थल के बाहर धरने पर बैठे पूर्व सांसद - बिजेंद्र सिंह

जिला संवाददाता

समर्थकों सहित मतगणना स्थल के बाहर धरने पर बैठे पूर्व सांसद – बिजेंद्र सिंह

 

 

मतगणना की तारीख नजदीक आने से पहले ही प्रत्याशियों की धुकधुकी बढ़ गई है इतना ही नहीं ईवीएम की सुरक्षा को लेकर चिंतित अलीगढ़ के पूर्व सांसद और समाजवादी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी चौधरी बिजेंद्र सिंह ने पिछले दिवस मतगणना स्थल धनीपुर मंडी पर जबरदस्त रोष प्रदर्शन किया । यहां पर चौधरी साहब ने मतगणना में धांधली की आशंका जताई और तल्ख लहजे में चेतावनी दी है कि यदि ऐसा हुआ तो वे ईंट से ईंट बजा देंगे । पूर्व सांसद को सूचना मिली कि यहां मतगणना स्थल पर जिओ कंपनी के कुछ लोगों को सुरक्षा घेरे के अंदर भेजा गया है जबकि इस सूचना पर पूर्व सांसद अपने समर्थकों के साथ धनीपुर मंडी पर आ पहुंचे और यहां पर उन्होंने अपने ऐजेंट को अंदर भेजने की अनुमति मांगी लेकिन अनुमति ना मिलने पर इण्डिया गठबन्धन के प्रत्याशी यहीं पर बिफर गए और उन्होंने गांधीवादी तरीका अपनाते हुए यहीं पर बैठकर धरना दिया और यहां पर अधिकारियों ने उन्हें काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया लेकिन यहां पर पूर्व सांसद टस से मस नहीं हुए और उन्होंने व्यवस्थाओं को जमकर कोसा और आरोप लगाया कि यहां मतगणना स्थल के आस पास ईवीएम के हैकर घूम रहे रहे और सत्ताधारी दल के लोगों का उन पर हाथ है । मतगणना स्थल पर देर शाम तक काफी नाटकीय घटनाक्रम चलता रहा और अंत में एक पीसीएस अफसर ने जब चौधरी साहब से हाथ जोड़कर मनुहार की और उन्हें ईवीएम मशीनों की सुरक्षा का भरोसा दिलाया तब कहीं जाकर पूर्व सांसद शांत हुए और समर्थकों के साथ धरने से उठ गए । इस दौरान पूर्व सांसद के साथ समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोसी , मनोज यादव और लोकेश चौधरी के अलावा उनके तमाम समर्थक मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles
Show More
Back to top button