देश के हर युवा का सेना के प्रति बढ रहा लगाव: मास्टर सुरेन्द्र चौहान
अखंड भारत समाचार / गुरुग्राम हरियाणा संवावादाता कर्ण सिंह लखेरा भारतीय सेना की ट्रेनिंग पूरी करने पर किया सम्मानित: समाज सेवा को समर्पित व विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े जाटोली से समाजसेवी व विजन इंटरनेशनल फाउंडेशन के राष्ट्रीय प्रोजेक्ट ऑफिसर ने ग्राम शेरपुर पटौदी के एक गरीब परिवार के बहुत ही सरल स्वभाव के व्यक्ति अशोक लखेरा के पुत्र चंद्रशेखर को भारतीय सेना के ट्रेनिंग पूरी करके पहली बार घर आने पर उनको अपनी संस्था के बैनर तले गौरव सम्मान नामक अवॉर्ड से नवाजा व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर उनको आशीर्वाद दिया।आपको बता दे कि मास्टर सुरेन्द्र चौहान देश व समाज में अच्छे कार्य करने वाले व साहसी हजारों लोगों को अब तक सम्मानित कर चुके है।मास्टर सुरेन्द्र चौहान ने बताया कि ये बेहद ही खुशी की बात है कि आज का युवा देश की सेना में जा कर कुछ कर दिखाने का जज्बा रखता है वो देश सेवा में समर्पित होना चाहता है।अक्षय शर्मा ने बताया सैनिक की कोई जाति नहीं होती वो हर किसी के लिए सम्मानित होना चाहिए और हर व्यक्ति को उनके लिए सम्मान की दृष्टि रखनी चाहिए। चंद्रशेखर के पिता अशोक लखेरा ने बताया कि उनके बेटे ने अपनी मेहनत व लग्न से सेना में सेवा पाने का अवसर प्राप्त किया है और परिवार वो समाज का नाम रोशन किया है।मास्टर सुरेन्द्र चौहान ने बताया कि अपने आस पड़ोस या समाज में जब भी कोई युवा खासकर जो सेना में भर्ती होता है तो वो बेहद ही गौरांवित महसूस करते है।हर युवा को देश सेवा के लिए सदैव आगे रहना चाहिए। चंद्रशेखर ने बताया कि वो बचपन से ही सेना के प्रति लगाव रखते आ रहे थे और उनके जीवन में उनके परिवार में कई प्रकार के उतार चढ़ाव आए लेकिन उनका हौसला कभी कम नहीं हुआ और न उन्होंने कभी हिम्मत हारी और आगे भी वो और बड़ा मकाम हासिल करने का जज्बा रखते है ।इस अवसर पर उनका पूरा परिवार मौजूद रहा।