A2Z सभी खबर सभी जिले की

मां नर्मदा तीर्थ क्षेत्रों में होगा सुंदर घाट का निर्माण

सेमल्दा, वराहनगर बड़ा बड़दा, कोटेश्वर, बोधवाड़ा में होगा घाट निर्माण का भूमिपूजन...माँ नर्मदा जन्मोत्सव एवं भंडारा..



रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। माँ नर्मदा की कृपा एवं पूज्य संतों के आशीर्वाद से धार जिले के विभिन्न तीर्थ क्षेत्रों पर नर्मदा जन्मोत्सव एवं सुविधायुक्त विशाल घाटों के निर्माण का शुभारंभ होने जा रहा है। जिसमें 25 जनवरी 2026, रविवार सेमल्दा तीर्थ (मनावर) में माँ रेवा घाट निर्माण समिति द्वारा प्रातः 10:00 बजे माँ नर्मदा पूजन एवं चुनरी अर्पण। प्रातः 10:30 बजे कन्या पूजन, मां रेवा घाट संकल्प सभा एवं भोजन प्रसादी। दोपहर 12:15 बजे विशाल घाट निर्माण का शुभारंभ (भूमि पूजन) होगा।

Related Articles

वराहनगर, बड़ा बडदा (बाकानेर) श्री वराहेश्वर तीर्थ क्षेत्र में श्री हरि हर घाट निर्माण समिति द्वारा शाम 04:00 बजे माँ नर्मदा पूजन, कन्या पूजन एवं श्री हरि हर घाट संकल्प सभा। शाम 05:00 से 06:00 बजे भूमि पूजन एवं घाट निर्माण शुभारंभ। शाम 06:15 बजे भव्य माँ नर्मदा महाआरती होगी। इस अवसर पर 20 जनवरी को दोपहर 12 से 4 बजे तक नगर भ्रमण एवं ध्वजारोहण होगा।

कोटेश्वर तीर्थ (निसरपुर) में कोटेश्वर नर्मदा बहुउद्देशीय सेवा संस्थान द्वारा प्रातः 08:30 बजे माँ नर्मदा पूजन। प्रातः 09:00 बजे कन्या पूजन एवं विशाल रक्तदान शिविर। प्रातः 09:30 बजे चुनरी अर्पण। प्रातः 10:00 बजे भोजन प्रसादी होगी।

बोधवाड़ा तीर्थ में प्राचीन श्री देवपथ लिंग मंदिर समिति बोधवाड़ा द्वारा प्रातः 09:00 बजे माँ नर्मदा पूजन। प्रातः 09:30 बजे कन्या पूजन। प्रातः 10:30 बजे भोजन प्रसादी होगी।

पावन सानिध्य (पूज्य संत जन) संत स.गु. स्वामी गोविंद प्रसाद दास जी (मेतपुरवाले), स.गु.शा. स्वामी सूर्य प्रकाश दास जी (कुक्षी) प.पू. पंडित प्रवीण जी शर्मा (राधे भैया) (बड़ा बडदा) का रहेगा।

उक्त जानकारी माँ रेवा घाट निर्माण समिति (सेमल्दा तीर्थ), श्री वराहेश्वर तीर्थ क्षेत्र (वराहनगर), एवं समस्त आयोजक समितियां, बड़ा बड़दा, कोटेश्वर नर्मदा बहुउद्देशीय सेवा संस्थान कोटेश्वर, प्राचीन श्री देवपथ लिंग मंदिर समिति बोधवाड़ा ने देते हुए धर्मप्रेमी जनता से आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होने की अपील की।

Show More
Back to top button