A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:स्मार्ट मीटर लगाने के दौरान मारपीट, पुलिस ने किया हस्तक्षेप

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत 

सुमेरपुर हमीरपुर। कस्बे के चांद थोक में प्राइवेट कर्मियों द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने के दौरान पुरानी केबिल ले जाने से मना करने पर उपभोक्ताओं के साथ अभद्रता करने व जबरन कनेक्शन काट देने की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर हंगामा शांत कराया। उपभोक्ताओं ने कहा कि वह इस मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से करेंगे। विद्युत विभाग के अवर अभियंता ने ऐसी किसी घटना की जानकारी से इनकार किया है।

चांद थोक निवासी कई उपभोक्ताओं ने बताया कि विद्युत कर्मी बनकर कुछ लोग उनके यहां स्मार्ट मीटर लगाने आए थे। स्मार्ट मीटर लगाने के दौरान उन्होंने उनकी पुरानी केविल काट कर ले जाने की कोशिश की। जिस पर उनके द्वारा मना करने पर इन कर्मियों ने उनके साथ धक्कामुक्की कर अभद्रता की। उपभोक्ताओं द्वारा आदेश दिखाने की बात सुनते ही उन्होंने कनेक्शन काट दिया। इसी बीच एक उपभोक्ता ने डायल 112 को हंगामा होने की सूचना दी जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझा बुझाकर मामले को शांत कराया।

अवर अभियंता कार्तिकेय त्रिपाठी ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। किसी का कनेक्शन काटने के लिए प्राइवेट कर्मी अधिकृत नहीं है। साथ ही उपभोक्ताओं द्वारा पूर्व में लगाई गई केबिल नहीं ली जा सकती है।

Show More
Back to top button