A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:इटरा मेले में आयोजित किया गया विशाल दंगल

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत 

सुमेरपुर हमीरपुर। क्षेत्र के सुप्रसिद्ध इटरा के तीन दिवसीय मेले में दूसरे दिन विशाल दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें नामीगिरामी पहलवानों ने दांवपेंच दिखाकर लोगों का उत्साह बढ़ाया।

क्षेत्र के इटरा के बजरंगबली मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा के पश्चात आने वाले मंगलवार को तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया जाता है। मेले के दूसरे दिन मंदिर के महंत स्वामी वेदानंद सरस्वती ने विशाल दंगल का आयोजन कराया। दंगल में नामी गिरामी पहलवानों के बीच 35 से ज्यादा कुश्तियां हुई। कुश्तियां में पंधरी के अभिषेक ने गौरी कला के शोभित को पटकनी दी। इसी तरह तिलसरस के गोपाल ने मथुरा के रोहित, इटरा सनी ने मथुरा के मोहित,बांदा के अंकेश ने हमीरपुर के सिद्धार्थ,सढ़ा कानपुर के दिलीप ने इटरा के हिमांशु, हाथरस के अरुण ने बनारस के आकाश को पटकनी देकर जीत हासिल की। इसी तरह झांसी के जतिन व लखनऊ के शोएब,हाथरस के पप्पू व इटरा के विकास,टोला के हेमचंद व एटा के अंकुश,सुमेरपुर के मोहित व कानपुर के आशीष आदि की कुश्तियां बराबरी पर छूटी।संचालन सुरेश यादव दपसौरा ने किया। रेफरी की भूमिका बाबूलाल पहलवान ने की। इस मौके पर बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!