A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedउत्तर प्रदेशदेश

साहू समाज धर्मशाला चित्रकूट मे मां कर्मा देवी की जयंती मनाई गई

साहू समाज धर्मशाला चित्रकूट मे मां कर्मा देवी की जयंती मनाई गई


चित्रकूट 5 अप्रैल 2024

साहू समाज धर्मशाला चित्रकूट मे मां कर्मा देवी की जयंती मनाई गई

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ शिवसंपत करवरिया

जनपद चित्रकूट कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश तैलिक साहू महासभा के मण्डल अध्यक्ष शिवकुमार साहू रहे। शुक्रवार को दोपहर चित्रकूट मे बने साहू समाज धर्मशाला मे मुख्य अतिथि मां कर्मा देवी की मूर्ति मे माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंन कहां कि मां कर्मा देवी का जन्म 273 विक्रम में हुआ था। ग्रह नक्षत्र का शोधन करने पर इनका नाम कर्मा देवी रखा गया था। मां कर्मा देवी भगवान कृष्ण की अन्य भक्त थी। उन्होंने समाज की कुरीतियों को मिटाने के लिए लोगों को जागरूक किया था। साथ ही समाज सेवा क्षेत्र मे भी इनका अभिनंय स्थान था। पूर्व जिलाध्यक्ष संजय साहू ने कहा कि आज हमारा साहू समाज बहुत पीछे चला गया है। जिस दिन की यह घटना है। उसी तिथि से भगवान जगदीश स्वामी के मन्दिरों मे भक्त कर्मा देवी की खिचड़ी को ही सर्व प्रथम भगवान को भोग लगाया जाता है एवं प्रसाद के रुप मे खिचड़ी बांटी जाती है। तभी से यह कहावत है कि जगन्नाथ का भात जगत पसारे हाथ सम्पूर्ण भारत वर्ष मे जहां-जहां भी भगवान जगन्नाथ स्वामी के मन्दिर है। वही बहुतायत से उन पर हमारे स्वजातिये बन्धुओ का स्वामित्व है। जिसका श्रेय हमारी साहू जाति की भक्त शिरोमणि कर्मा मां को ही है। इस कार्यक्रम के दौरान धर्मशाला प्रबन्धक भगवान दीन साहू, पूर्व अध्यक्ष संजय साहू, उत्तर प्रदेश तैलिक साहू महासभा जिलाध्यक्ष मनीष साहू, मनमोहन, अशोक साहू, राम नारायण साहू, बंशीलाल साहू, रामेश, चन्द्र भान साहू, राजेश साहू, अनिल, रामदयाल, गोविन्द साहू सहित समाज के दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहे।

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!