A2Z सभी खबर सभी जिले की

ग्राम-ग्राम में जनजागरूकता का अभियान, प्रस्फुटन समितियां निभा रहीं महत्वपूर्ण भूमिका*

भंदारगोंदी में आयोजित समीक्षा बैठक में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर हुआ मंथन*

*ग्राम-ग्राम में जनजागरूकता का अभियान, प्रस्फुटन समितियां निभा रहीं महत्वपूर्ण भूमिका*

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

*भंदारगोंदी में आयोजित समीक्षा बैठक में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर हुआ मंथन*

पांढुरना- ग्रामीण क्षेत्रों में जनजागरूकता को मजबूत करने और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में ग्राम-ग्राम में सक्रिय प्रस्फुटन समितियां महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इसी क्रम में सेक्टर क्रमांक 03 अंतर्गत ग्राम भंडारगोदी में प्रस्फुटन समिति की समीक्षा बैठक ग्राम पंचायत परिसर में आयोजित की गई।


यह बैठक मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद छिंदवाड़ा के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के निर्देशानुसार तथा विकासखंड समन्वयक श्री दिलीप आठनेरे की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में समिति के कार्यों की समीक्षा करते हुए आगामी गतिविधियों की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष सुश्री विशाखा हिवसे ने कहा कि समाज में छोटे-छोटे सकारात्मक बदलाव ही बड़े परिवर्तन का आधार बनते हैं। उन्होंने कहा कि प्रस्फुटन समिति के सदस्य गांव-गांव में जनजागरूकता फैलाने के साथ ही शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने में सेतु का कार्य कर रहे हैं।


विकासखंड समन्वयक श्री दिलीप आठनेरे ने उपस्थित सदस्यों को नशा मुक्ति अभियान एवं ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ की विस्तृत जानकारी देते हुए इन अभियानों को जन-आंदोलन का रूप देने का आह्वान किया। उन्होंने जल संरक्षण, ऊर्जा बचत और पर्यावरण संरक्षण को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने पर जोर दिया।
बैठक के दौरान जल एवं ऊर्जा संरक्षण, स्वास्थ्य परीक्षण, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक सहभागिता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही ग्राम स्तर पर जागरूकता कार्यक्रमों, शिविरों और जनसंवाद के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की रणनीति बनाई गई।
इस अवसर पर प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष सुश्री विशाखा हिवसे, सचिव, समिति के सदस्य, एमएसडब्ल्यू एवं बीएसडब्ल्यू के छात्र-छात्राएं तथा ग्राम के अनेक ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने भी बैठक में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए गांव के समग्र विकास के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!