A2Z सभी खबर सभी जिले की

बेरौचा के पूर्व प्रधान एवं समाजसेवी कृष्ण प्रसाद मिश्रा जनसेवा की मिसाल, विकास कार्यों से लोगों के दिलों में बनाई खास जगह

अखंड भारत न्यूज़ कौंशाम्बी

बेरौचा के पूर्व प्रधान एवं समाजसेवी कृष्ण प्रसाद मिश्रा जनसेवा की मिसाल, विकास कार्यों से लोगों के दिलों में बनाई खास जगह

संवाददाता: प्रभाकर मिश्र 

कौशाम्बी। बेरौचा गांव के पूर्व प्रधान और जाने-माने समाजसेवी कृष्ण प्रसाद मिश्रा आज भी अपनी सेवाभाव की सोच और कार्यशैली के लिए क्षेत्र में सम्मानित नाम हैं। प्रधान रहते हुए हो या पद छोड़ने के बाद भी — कृष्ण प्रसाद मिश्रा ने जनता की समस्याओं को अपनी जिम्मेदारी समझकर हमेशा उनके समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाई है।

उनका स्वभाव सरल, मिलनसार और व्यवहार हमेशा सभी को जोड़ने वाला रहा है। क्षेत्र के लोग बताते हैं कि “मिश्रा जी से मिलना आसान है, और उनकी बातों में अपनापन दिखाई देता है। वे काम कराते हैं, सिर्फ वादा नहीं करते।”

Related Articles

अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने गांव में कई आवश्यक विकास कार्य कराए, जिनमें प्रमुख कार्य शामिल हैं —

स्ट्रीट लाइटें लगवाकर रात में आवाजाही सुरक्षित कराई

नालियों की सफाई और मरम्मत कराई

गांव की सड़क और पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त कराया

पात्र परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाया

गरीब, पीड़ित और असहाय परिवारों को व्यक्तिगत सहयोग भी प्रदान किया प्रधान पद से हटने के बाद भी उनकी समाज सेवा की भावना कम नहीं हुई, बल्कि और मजबूत हुई। आज भी वे गांव के हर दुख-सुख में सबसे आगे दिखाई देते हैं।

कृष्ण प्रसाद मिश्रा का कहना है कि
“पद खत्म हो सकता है, लेकिन जिम्मेदारी और सेवा भावना कभी खत्म नहीं होती। गांव हमारा परिवार है, और परिवार की सेवा करना कर्तव्य है।”

उनकी सादगी और सेवा भाव ने उन्हें हर उम्र और हर वर्ग में प्रिय बना दिया है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button