
हरदोई। विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में मतदान कार्मिकों का खाता संख्या गलत होने के कारण लंबित मानदेय के सम्बन्ध में आहूत बैठक में सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि कार्मिकों का खाता संख्या तत्काल ठीक कराएं और इसमें लापरवाही करने पर सम्बंधित की जवाबदेही निर्धारित की जाएगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
2,504 Less than a minute


