उत्तर प्रदेश

*मोहब्बतपुर जसोहन में सीओ आयुषी सिंह ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*

जसवंतनगर

ग्राम मोहब्बतपुर जसोहन में अभियान के तहत महिला सुरक्षा, नए आपराधिक कानून, ट्रैफिक नियमों और साइबर अपराध से बचाव को लेकर सीओ आयुषी सिंह ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Mahila Shakti ko jagrit karte hue

कार्यक्रम में सीओ एवं ने ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं को आत्मरक्षा और कानून की जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान सीओ ने बताया कि मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं और बेटियों को सशक्त बनाना तथा उन्हें हर प्रकार के अत्याचार के खिलाफ जागरूक करना है। सीओ ने नए आपराधिक कानूनों में किए गए बदलावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि अब महिलाओं से संबंधित अपराधों पर और भी कड़े प्रावधान लागू किए गए हैं।साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई। मोबाइल या सोशल मीडिया पर किसी अनजान लिंक या कॉल पर अपनी निजी जानकारी साझा न करने की बात कही गई। साथ ही ट्रैफिक नियमों के पालन पर भी जोर दिया गया ताकि सड़क हादसों को कम किया जा सके।कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने भी सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासाएं दूर कीं।

कार्यक्रम में महिला पुलिस कर्मियों ने आत्मरक्षा के व्यावहारिक उपाय भी सिखाए। अंत में ग्रामीणों ने पुलिस विभाग का आभार जताया और ऐसी जनजागरूकता गतिविधियों को नियमित रूप से जारी रखने की मांग की।

Show More
Check Also
Close
Back to top button