A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर 

सिद्धार्थ नगर-मेहंदी में सोनी, रंगोली में कन्हैया प्रथम

बांसी। रतनसेन डिग्री कॉलेज बांसी में बृहस्पतिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर एनएसएस के स्वयंसेवकों, रोवर्स-रेंजर्स, एनसीसी के कैडेट्स के बीच रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मेहंदी में सोनी, रंगोली में कन्हैया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मेहंदी के निर्णायक मंडल में ब्रह्म सिंह, डॉ. हंसराज, रामबाबू, देवेंद्र प्रसाद, डॉ. रंजीता त्रिपाठी, रश्मि, सपना त्रिपाठी रंगोली के ब्रह्म सिंह, डॉ. अरविंद कुमार मौर्य, डॉ. हंसराज, रामबाबू, डॉ. अरविंद त्रिपाठी, देवराज सिंह, आलोक दूबे रहे। कार्यक्रम के अंत में डॉ. किरन देवी ने निर्णायक मंडल व प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले समस्त छात्र का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान संयोजक डॉ. किरन देवी व सह संयोजक राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुनीता त्रिपाठी आदि मौजूद।

Show More
Back to top button