A2Z सभी खबर सभी जिले की

जायन्ट्स ग्रुप ऑफ कामवन द्वारा सामाजिक समरसता कार्यक्रम हुआ आयोजित

नशा रूपी बुराई का त्याग कर,अपने कर्मो को बेहतर बनाओ 

जायन्ट्स ग्रुप ऑफ कामवन द्वारा सामाजिक समरसता कार्यक्रम हुआ आयोजित

 

Related Articles

जोइंट्स ग्रुप ऑफ कामवन का लक्ष्मी माता की तस्वीर एवं दीपक वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां डीग 9783029649

कामा- दिनांक 18 अक्टूबर 2025 शनिवार को आज कामा स्थित प्रजापत बगीची प्रजापत मोहल्ला में जॉइंट्स ग्रुप आफ कामवन के सौजन्य से एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं के सहयोग से समाज बंधुओ को माता लक्ष्मी  की तस्वीर एवं दीपक वितरण  कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम में बौद्धिक कर्ता श्री शनि देव जी ने संघ द्वारा प्रेरित पांच परिवर्तन के बारे में सभी समाज बंधुओ को विस्तार से बताया गया ।पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए हिंदू समाज में इस त्यौहार का क्या महत्व है, इसे भी विस्तृत रूप से समझाया गया !   संजय जैन बडजात्या डायरेक्टर जायंट्स ग्रुप आफ कॉमवन ने समाज में व्याप्त नशे की प्रवृत्ति सहित काम, क्रोध, लोभ मोह, मद आदि बुराइयों को त्यागने का आह्वान किया। भगवान राम के पद चिन्हों पर चलने के लिए एवं उनके जीवन चरित्र से सीख लेने के लिए सभी लोगों को प्रेरित किया । कार्यक्रम का संचालन  दीपचंद जी जिला मंत्री सेवा भारती डीग के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में माता बहनों एवं बच्चों सहित लगभग 200 व्यक्ति उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से  हरि जी कुम्हेरिया, हरप्रसाद नाटाणी,, खेमराज जी खंडेलवाल, मनोज गोयल प्रमोद पुजारी, महेंद्र अरोड़ा, गोविंद खंडेलवाल एवं प्रहलाद गुरुजी, शनिदेव जी ,वाल्मीकि समाज से मुन्ना लाल जी, सेवादास जी, गोपाल जी पीएनबी वाले,हरीश जी ,गोपाल जी जाटव, सर्वेश जी सैनी ,प्रजापति समाजके अध्यक्ष मुनेश जी ,खटीक समाज से राजेश कुमार ,जी ख्याली राम जी, अमर सिंह जी, बड़े मोहल्ला से सुनील जी ,अजीत जी ,अमित जी एवं यतींद्र जी आदि लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम का समापन पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुभकामनाओं के साथ-साथ कल्याण मंत्र से किया गया। कार्यक्रम के अंत में इन सभी लोगों को एवं इन बस्तियों में निवास करने वाले घरों में सभी लोगों को मां लक्ष्मी की मूर्ति एवं दीपक भैंट स्वरूप प्रदान किए गए। मनीष जी प्रजापति के द्वारा सभी का आभार प्रदर्शित किया गया।

Show More
Back to top button