A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:अनशनकारियों को मिला सपा का सहयोग, जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में प्रतिनिधि मण्डल शामिल 

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर। लगभग सात सौ मीटर सडक निर्माण की मांग को लेकर बीते पांच जनवरी से अनशन पर बैठे ग्रामीणों को शुक्रवार को सपा का सहयोग मिल गया जिसके चलते जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सपा नेताओं का एक प्रतिनिधि मण्डल अनशन में शामिल हुआ।

बीते पांच जनवरी को सिसोलर थाना क्षेत्र के ग्राम परसदवा डेरा गऊघाट छानी के ग्रामीण लगभग सात सौ मीटर सडक निर्माण की मांग को लेकर लगातार पत्राचार करते रहे हैं।हालांकि सडक नहीं बनने के कारण एक बार ग्रामीण अनशन पर भी बैठ चुके हैं लेकिन उस दौरान तत्कालीन उपजिलाधिकारी मौदहा ने जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी को फोन पर अवगत करा अनशन स्थल पर जाकर अनशन कारियों से बातचीत कर सडक निर्माण का आश्वासन देकर अनशन समाप्त करा दिया था लेकिन अनशन समाप्त होते ही अधिकारियों का वादा चुनावी वादे की तरह ठण्डे बस्ते में चला गया।

Related Articles

जिसके बाद सडक निर्माण की मांग को लेकर इस भीषण सर्दी में ग्रामीण अनशन पर बैठ गए हैं उसी को लेकर शुक्रवार को सपा जिलाध्यक्ष इदरीश खान, सपा अनूसूचित मोर्चा के ओमप्रकाश सोनकर वारसी के नेतृत्व में सपा नेताओं के एक प्रतिनिधि मण्डल ने अनशन कारियों के साथ अनशन में हिस्सा लिया।

 

 

Show More
Back to top button