A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निधन पर शोक सभा

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर। आल इण्डिया शेख मसऊदी एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निधन को लेकर संगठन के सदस्यों और पदाधिकारियों ने दुख जताते हुए एक शोक सभा का आयोजन किया।

कस्बे के मोहल्ला हैदरिया में नूर उददीन के मकान पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमे आल इण्डिया शेख मसऊदी एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मध्य प्रदेश के नीमच निवासी हाजी मुबारक हुसैन के निधन पर नईम अहमद मसऊदी की अध्यक्षता में एक शोक सभा आयोजित कर मृतक आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया और आत्मा की शांति के लिए दुआएं कीं। इस दौरान सलमान, फैजान, कल्लू भाई, वहाज, अलीम, मुकीम सहित लगभग आधा सैकडा लोग मौजूद रहे।

Related Articles

 

 

Show More
Check Also
Close
Back to top button