A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedउत्तर प्रदेशगोंडा

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला थाना अध्यक्ष समेत सभी पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित, नारी शक्ति की प्रतिमाएं देकर माल्यार्पण कर व मिठाई खिलाकर मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस।

रिपोर्ट आवेश अंसारी गोंण्डा

गोण्डा जहां एक तरफ आज पूरे देश में बड़े ही धूमधाम से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। और तरह-तरह के कार्यक्रमों का आयोजन कर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जा रहा है। तो वहीं दूसरी तरफ गोंडा जिले में भी कई महिला संगठन की महिलाओं द्वारा गोंडा महिला थाने की थाना अध्यक्ष व महिला थाने की सभी महिला पुलिसकर्मियों को मिठाई खिलाकर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देकर नारी शक्ति की प्रतिमाएं देकर माल्यार्पण कर स्वागत किया गया है। दरअसल सविता मिश्रा महिला जिला अध्यक्ष नमो नमो क्रांति फाउंडेशन,बिट्टू तिवारी जिला अध्यक्ष मुख्यमंत्री जन कल्याणकारी योजना व भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपाल ग्राम रिचा पांडे द्वारा गोंडा जिले के महिला थाना पहुंचकर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला थाना गोंडा की थाना अध्यक्ष अनीता यादव, महिला थाने में तैनात आरक्षी शिवानी अवस्थी, वर्षा सिंह समेत महिला थाने पर तैनात सभी पुलिस कर्मियों को मिठाई खिलाकर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी गई। तो वहीं पुलिस के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर महिला थाने की थाना अध्यक्ष अनीता यादव समेत महिला थाने की सभी पुलिसकर्मियों को नारी शक्ति की प्रतिमाएं देखकर और माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया।

वहीं नमो नमो क्रांति फाउंडेशन की अध्यक्ष सविता मिश्रा ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गैस सिलेंडर के दामों में 100 रुपए की कटौती करते हुए गैस सिलेंडर के दामों को कम करके सौगात दिया गया है। तो वहीं दूसरी तरफ गोंडा जिले में महिला थाने की पुलिस द्वारा लगातार अच्छे कार्य किया जा रहे हैं। महिलाओं के साथ हो रहे उत्पीड़न उत्पीड़न को महिला थाने की पुलिस द्वारा रोका जा रहा है। अगर कहीं भी किसी भी भी महिला के साथ कोई घटना होती है तो त्वरित कार्रवाई भी की जा रही है जिसको लेकर के हम लोगो को द्वारा सम्मानित किया गया है।

वही मुख्यमंत्री जन कल्याणकारी योजना संगठन की गोंडा जिला अध्यक्ष बिट्टू तिवारी व भाजपा महिला मंडल अध्यक्ष गोपाल ग्राम रिचा पांडे ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास कर करके मोदी सरकार ने आज महिलाओं को एक अलग से शक्ति दी है। और लगातार गोंडा पुलिस की महिलाओं द्वारा अच्छे-अच्छे कार्य किया जा रहे हैं। महिला थाने की पुलिसकर्मियों द्वारा जगह-जगह जागरूकता के भी कार्यक्रम चलाकर महिलाओं को सशक्त बनाकर जागरूक किया जा रहा है।

Related Articles
Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!