
अखण्ड भारत न्यूज लखीमपुर खीरी सतेन्द्र कुमार राठौर
सीडीओ ने किया ओयल देहात स्थित गौशाला का निरीक्षण
लखीमपुर खीरी मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ने बुधवार को ओयल देहात गांव की गौशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौशाला में रखी गई गायों की देखभाल, चारे और साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया।
सीडीओ ने स्वयं गायों को गुड़ और चना खिलाया, साथ ही पशुओं के बेहतर रखरखाव के निर्देश दिए। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राकेश सिंह व एडीओ पंचायत भी मौजूद रहे।अधिकारियों ने कहा कि गौशालाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी ताकि किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।