

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
हमीरपुर। मंगलवार अंबेडकर पार्क मे जिला महामंत्री लक्ष्मी रतन साहू के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के हमीरपुर से सांसद द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित रूप से की गई अमर्यादित टिप्पणी पर विरोध जताया भाजपाइयों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सपा का चरित्र लगातार देश की संवैधानिक संस्थाओं और संवैधानिक पदों का अपमान करने वाला रहा है। कुलदीप निषाद ने कहा कि जिस प्रकार की भाषा का प्रयोग वीडियो में किया गया है, वैसी भाषा केवल समाजवादी पार्टी के नेता ही कर सकते हैं।
देश के प्रधानमंत्री पर इस प्रकार की अशोभनीय और अभद्र टिप्पणी करना सपा की हताशा और मानसिक दिवालियापन को दर्शाता है। जनता लगातार समाजवादी पार्टी को नकार रही है, जिसके कारण उसके नेताओं की भाषा और व्यवहार दोनों असंतुलित होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व में भारत का मान-सम्मान बढ़ा रहे हैं और देश को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं, लेकिन सपा के नेताओं को यह जनसमर्थन और विकास रास नहीं आ रहा।
उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव को स्वयं “ब्रांड सपा” की सच्चाई पता है, इसलिए अब वे समाजवादी पार्टी का नाम लेने से भी बचते हैं और “पीडीए” का सहारा लेते हैं। जनता समझ चुकी है कि पीडीए केवल भ्रम फैलाने का राजनीतिक प्रयोग है, जबकि सपा का वास्तविक चेहरा लगातार जनता के सामने आ रहा है आने वाले समय में जनता ऐसे नेताओं और दलों को करारा जवाब देगी बंगाल की हार से समाजवादी पार्टी में खलबली मची हुई है इनको आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव के नतीजे अभी से दिखने लगे हैं जिस कारण यह अपने आपा को खो चुके हैं जिला कार्यकारिणी सदस्य भार्गव मिश्रा ने कहा की यशस्वी प्रधानमंत्री जी के लिए अजेंद्र लोधी सांसद के द्वारा टिप्पणी की गई है इसमें संसदीय भाषा का प्रयोग नहीं किया गया जो की बहुत ही निंदनीय है इसी बात पर आज हमीरपुर मुख्यालय में सपा सांसद का पुतला दहन किया गया इस विरोध प्रदर्शन में अंकित गुप्ता आकाश त्रिपाठी वेद प्रकाश आर्य उत्तम सिंह रेखा सिंह योगेंद्र दीक्षित शुक्ला जी इत्यादि तमाम भाजपाई उपस्थित रहे।