A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :खेत में निकले ब्लैक कोबरा पर कौओं का हमला, अनोखा नजारा देख जुटे ग्रामीण

मौदहा से जिला ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के कजियाना यमुना घाट के पास खेत में उस समय लोगों की भीड़ जुट गई, जब एक ब्लैक कोबरा पर कौओं के झुंड ने हमला बोल दिया। कौए लगातार चोंच मारकर कोबरा को चारों ओर से घेरते रहे, जबकि कोबरा फन फैलाकर खुद को बचाने की कोशिश करता रहा।काफी देर तक कौओं और कोबरा के बीच यह टकराव चलता रहा। खेत में मौजूद लोगों ने यह दुर्लभ नजारा देखा और अपने मोबाइल फोन से पूरी घटना का वीडियो बना लिया। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और चर्चा का विषय बन गया।स्थानीय लोगों के अनुसार, इस तरह का दृश्य उन्होंने पहली बार देखा। वायरल वीडियो क्षेत्र में लोगों के बीच कौतूहल का विषय बना हुआ है।

Show More
Back to top button