मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हेडलाइन: हावड़ा के बिस्कुट गोदाम में मिली ‘निर्मल बांग्ला’ योजना की बाल्टियां, एक हिरासत मेंसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एकलव्य विद्यालय में विद्यार्थियों से भाजपा पदाधिकारियों ने किया संवादलिलुआ में पर्युषण महापर्व के षष्ठम दिवस पर भव्य भक्ति संध्या का आयोजन, सुप्रसिद्ध युवा गायक वाशु सिपानी ने भजनों से बांधा समां, श्रद्धालु हुए भावविभोरप्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजनापं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय में हुआ कार्यक्रमभारत देश का पहला इलेक्ट्रो होम्योपैथी नेचरोपैथी हॉस्पिटल जिस का बहुत बड़ा दावा अगर रोग मरीज का ठीक ना हो तो इलाज का पूरा पैसा वापिसश्राद्ध पक्ष में दीवारों पर सजती है संजा माता….तालुका खटाव निमसोड देव नगर गणेश उत्सव सत्कार समारंभअनंत चतुर्दशी पर शिशु मंदिर में गजानन को दी अश्रुपूर्ण विदाईमनावर के हक की लड़ाई को मिली नई मजबूती…हेडलाइन: हावड़ा के बिस्कुट गोदाम में मिली ‘निर्मल बांग्ला’ योजना की बाल्टियां, एक हिरासत मेंसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एकलव्य विद्यालय में विद्यार्थियों से भाजपा पदाधिकारियों ने किया संवादलिलुआ में पर्युषण महापर्व के षष्ठम दिवस पर भव्य भक्ति संध्या का आयोजन, सुप्रसिद्ध युवा गायक वाशु सिपानी ने भजनों से बांधा समां, श्रद्धालु हुए भावविभोरप्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजनापं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय में हुआ कार्यक्रमभारत देश का पहला इलेक्ट्रो होम्योपैथी नेचरोपैथी हॉस्पिटल जिस का बहुत बड़ा दावा अगर रोग मरीज का ठीक ना हो तो इलाज का पूरा पैसा वापिसश्राद्ध पक्ष में दीवारों पर सजती है संजा माता….तालुका खटाव निमसोड देव नगर गणेश उत्सव सत्कार समारंभअनंत चतुर्दशी पर शिशु मंदिर में गजानन को दी अश्रुपूर्ण विदाईमनावर के हक की लड़ाई को मिली नई मजबूती…
Dhanbadझारखंडताज़ा खबर

*दुर्गा पूजा से पहले कोयला कर्मियों को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी, ₹1.10 लाख तक बोनस पर निगाहें*

धनबाद। दुर्गा पूजा से पहले कोल इंडिया के गैर-कार्यकारी कर्मचारियों को इस वर्ष बोनस के रूप में बड़ी राशि मिलने की उम्मीद है। कोयला उद्योग से जुड़े श्रमिक संगठनों और कर्मचारियों के…

*दुर्गा पूजा से पहले कोयला कर्मियों को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी, ₹1.10 लाख तक बोनस पर निगाहें*
WhatsApp Facebook

धनबाद। दुर्गा पूजा से पहले कोल इंडिया के गैर-कार्यकारी कर्मचारियों को इस वर्ष बोनस के रूप में बड़ी राशि मिलने की उम्मीद है। कोयला उद्योग से जुड़े श्रमिक संगठनों और कर्मचारियों के बीच इस बार ₹1.08 लाख से ₹1.10 लाख तक परफॉर्मेंस लिंक्ड रिवार्ड (PLR) मिलने की चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, अभी बोनस की राशि पर कोई आधिकारिक निर्णय नहीं हुआ है। अंतिम फैसला प्रबंधन और केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के बीच होने वाली बैठक में लिया जाएगा।सितंबर का महीना समाप्त होने को है और त्योहारों का मौसम करीब है। ऐसे में कोल इंडिया के कर्मचारियों की नजर अब बोनस को लेकर होने वाली अहम बैठक पर टिकी है। चर्चा है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार पीएलआर में करीब ₹5,000 से ₹7,000 तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

*अक्टूबर के पहले सप्ताह में हो सकती है अहम बैठक*अखंड भारत न्यूज़ से अभिषेक श्रीवास्तव की रिपोर्ट

वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए पीएलआर और एक्स-ग्रेशिया की राशि तय करने की प्रक्रिया के तहत अक्टूबर के पहले सप्ताह में महत्वपूर्ण बैठक होने की संभावना है। संभावित रूप से 3 या 4 अक्टूबर को एपेक्स जेसीसी अथवा स्टैंडर्डाइजेशन कमेटी की बैठक हो सकती है।इस बैठक में कोल इंडिया प्रबंधन के साथ प्रमुख केंद्रीय ट्रेड यूनियनों बीएमएस, एचएमएस, एटक और सीटू के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसी बैठक में कर्मचारियों के लिए पीएलआर की राशि पर चर्चा के बाद अंतिम निर्णय लिए जाने की उम्मीद है।हालांकि बैठक की आधिकारिक पुष्टि और बोनस की अंतिम राशि सामने आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी।

*करीब 2.10 लाख कर्मचारियों को मिलेगा सीधा लाभ*

पीएलआर का सीधा लाभ कोल इंडिया और उसकी अनुषंगी कंपनियों के करीब 2.10 लाख गैर-कार्यकारी कर्मचारियों को मिलने की उम्मीद है। इनमें बीसीसीएल, सीसीएल, ईसीएल, डब्ल्यूसीएल, एसईसीएल, एनसीएल, एमसीएल और सीएमपीडीआई समेत अन्य इकाइयों के कर्मचारी शामिल हैं।वहीं, सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड (एससीसीएल) के करीब 38 हजार कर्मचारियों के लिए भी इसी तरह भुगतान की परंपरा रही है। इस लिहाज से बोनस का फैसला कोयला क्षेत्र से जुड़े करीब 2.5 लाख कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

*पिछले साल मिला था ₹1.03 लाख का पीएलआर*

पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 में कोल इंडिया लिमिटेड ने गैर-कार्यकारी कर्मचारियों को ₹1.03 लाख का पीएलआर दिया था। इस बार कंपनी के उत्पादन और वित्तीय प्रदर्शन को देखते हुए कर्मचारी संगठनों की नजर बोनस में संभावित बढ़ोतरी पर है।कोयला क्षेत्रों में कर्मचारियों के बीच चल रही चर्चाओं में ₹1.08 लाख से ₹1.10 लाख तक का आंकड़ा सामने आ रहा है। हालांकि, यह आंकड़ा फिलहाल चर्चाओं और अनुमान तक सीमित है। वास्तविक राशि प्रबंधन और ट्रेड यूनियनों के बीच होने वाली वार्ता के बाद ही तय होगी।

*हर साल बढ़ी बोनस की राशि*

कोल इंडिया के कर्मचारियों को मिलने वाले पीएलआर में पिछले कुछ वर्षों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है।

*2022: ₹76,500*

*2023: ₹85,000*

*2024: ₹93,750*

*2025: ₹1,03,000*

पिछले वर्ष ₹1.03 लाख के भुगतान के बाद इस बार कर्मचारियों को इससे अधिक राशि मिलने की उम्मीद है। अब सभी की नजर अक्टूबर के पहले सप्ताह में होने वाली संभावित बैठक पर है। बैठक में होने वाली बातचीत और आधिकारिक निर्णय के बाद ही यह तय होगा कि इस बार कोयला कर्मियों के खाते में कितनी बोनस राशि पहुंचेगी।