
**
रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597
**
मनावर। जिला धार।। भारतीय कपास निगम लिमिटेड (सी.सी.आई.) द्वारा जिले में कृषकों से न्युनतम समर्थन मूल्य पर 15.55 क्वि. प्रति हेक्टेयर कपास खरीदी कार्य किया जा रहा था। कृषकों को इससे अधिक उत्पादन प्राप्त हुआ हैं इसको दृष्टिगत रखते हुये भारतीय कपास निगम लिमिटेड (सी.सी.आई.) द्वारा इन्दौर के पत्र क्रमांक भाकनि म.प्र. विपणन – कय 2025 – 26/3056 दिनांक 25.11.2025 द्वारा अब कृषको से उनकी उत्पादित कपास का जितना उत्पादन प्राप्त हुआ हैं उसके अनुसार अब खरीदी की जावेगी। उत्पादन का प्रमाण पत्र संबंधित क्षेत्र के कृषि विस्तार अधिकारी द्वारा जारी किया जावेगा।
इस संबंध में कलेक्टर जिला धार द्वारा दिनांक 25.11.2025 को अनुमोदन दिया गया हैं जिसके परिपालन में आपकों निर्देशित किया जाता हैं कि आप अपने अधिनस्थ कृषि विस्तार अधिकारी को कपास खरीदी मण्डी / केन्द्रों पर कृषकों को कपास उत्पादन का प्रमाण पत्र देने हेतु तत्काल ड्यूटी लगाकर अधोहस्ताक्षरकर्ता को की गई कार्यवाही से अवगत करावे।
ज्ञात रहे भारतीय किसान संघ ने तहसील जिले एवं प्रदेश तक संगठन द्वारा आवाज किसानो की शासन तक पहुंचाई जिसका प्रतिफल किसानों को मिला साथ ही किसानों ने भारतीय किसान संघ का आभार व्यक्त किया।
उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी पत्रकार दिनेश पटेल ने दी।