A2Z सभी खबर सभी जिले की

चाहे कितनी भी महंगी कार हो वह हमेशा बुराई रूपी धुआ पीछे से ही छोड़ती है… कथावाचक पंडित प्रवीण शर्मा

पवित्र सरोवर नदियां गंगा नर्मदा आदि में स्नान करने के लिए जाते हैं तो जीवन में हमेशा' तर 'जाने का भाव लेकर जाना चाहिए तैरने का भाव लेकर नहीं

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार ।। गीता ज्ञान प्रचारक समिति द्वारा सिंघाना रोड पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिवस कथावाचक पंडित प्रवीण शर्मा ने कहा कि भगवान हमेशा भजन करने वाले भक्त को ही आगे बढाता है तथा निंदा करने वालों को हमेशा पीछे छोड़ देता है जिस प्रकार चाहे कितनी भी महंगी कार हो वह हमेशा बुराई रूपी धुआ पीछे से ही छोड़ती है ।

पंडित शर्मा ने कहा कि जब भी पवित्र सरोवर नदियां गंगा नर्मदा आदि में स्नान करने के लिए जाते हैं तो जीवन में हमेशा’ तर ‘जाने का भाव लेकर जाना चाहिए तैरने का भाव लेकर नहीं जाना चाहिए पवित्र नदियां डुबकी लगाने के लिए होती है तैरने के लिए नहीं हम जब भी नर्मदा स्नान के लिए जावे तो घर में धार्मिक उपयोग कि हुई सामग्री लेकर नर्मदा में विसर्जित करने नहीं जावे वही नर्मदा स्नान के दौरान साबुन का उपयोग भी नहीं करना चाहिए किनारो को हमेशा स्वच्छ एवं साफ रखना चाहिए अपने अंग वस्त्र को भी नर्मदा नदी में नहीं धोना चाहिए हम किस्मत वाले हैं कि हमें नर्मदा नदी का किनारा मिला हम हमेशा मां नर्मदा के ऋणी रहेंगे जो हमें अपना निर्मल जल उपलब्ध कराती है।

Related Articles

कथा के अंतिम पहर में श्री कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया शेषनाग वाली टोकरी में नन्हे से कृष्ण को लाया गया पूरा पंडाल कृष्ण मय हो गया और भगवान कृष्ण की जयकारे गुंजने लगे भक्तगण नाचते गाते हुए भगवान कृष्ण को लेकर चल रहे थे मंच पर पंडित शर्मा द्वारा भगवान कृष्ण को गोद में लेकर दुलार किया। इस दौरान माखन मिश्री का प्रसाद भक्तों को वितरित किया गया। समिति के रमेश कुशवाहा सुरेश पटेल नटवर शर्मा विकास शर्मा द्वारा भगवान श्री कृष्ण की पुजा की।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!