A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

विधायक नौक्षम के प्रयास लाए रंग, सीसी सड़क का होगा निर्माण

विधायक नौक्षम के प्रयास लाए रंग, सीसी सड़क का होगा निर्माण

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां डीग 9783029649

गांव कलावटा, गुंडगांव व पाई में सीसी सडक निर्माण के लिए करीब 69.75 लाख

Related Articles

कामां- विधायक नौक्षम चौधरी के प्रयासों से अब वाहन

चालकों के साथ ग्रामीणों को राहत मिलेगी। कामां जुरहरा मार्ग पर गांव कलावटा, गुंडगांव व पाई में सीसी सडक का निर्माण होगा। इसके अलावा जिसकी राज्य सरकार से सार्वजनिक निर्माण के पास स्वीकृति आ चुकी है। कामां से जुरहरा जाने वाले मार्ग पर गांव कलावटा में व्योमासुर की गुफा के सामने जलभराव से सड़क के क्षतिग्रस्त होने के कारण वाहन चालकों के साथ ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पडता था। इसके अलावा जुरहरा मार्ग पर गांव गुंडगांव व पाई में भी सड़क जलभराव के कारण पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही थी। जिसको लेकर कामां विधायक नौक्षम चौधरी ने गांव कलावटा, गुंडगांव व पाई में सीसी सडक निर्माण के लिए करीब 69.75 लाख रूपए राज्य सरकार से सार्वजनिक निर्माण विभाग को स्वीकृत कराया है। इसके अलावा विधायक नौक्षम चौधरी के प्रयासों से जुररहा मार्ग से भण्डारा 75 लाख, घाटा से पल्ला 87 लाख व छिछरबाडी से सबलाना मार्ग का भी निर्माण कराया जाएगा। जिसकी भी सार्वजनिक निर्माण विभाग के पास स्वीकृति आ चुकी है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!