
कुदरा थाना के पुलिस ने पूर्व में चोरी हुए मोटरसाइकिल और मोबाइल का किया सफल उद्वेदन

कुदरा थाना क्षेत्र के पसपीपरा रोड खलसा नहर पुल के पास हुए लूटकांड का पुलिस ने किया सफल उद्वेदन है वही इस मामले में एक आरोपी के पास से चोरी किया हुआ मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया विगत कुछ दिन पहले 19 अक्टूबर 2025 की देर शाम लगभग 06 :00 बजे के करीब हुआ था जोकि ग्राम भदौला निवासी शत्रुधन कुमार ने अपनी मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे तभी पीछे से 4 अज्ञात अपराधियों ने अपाचे बाइक से ओवरटेक किया और बीच रास्ते में उन्हें रोक लिया वही अपराधियों ने शत्रुधन कुमार के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए उनका सैमसंग गैलेक्सी ए-34 मोबाइल और पांच हजार रुपए और उनकी टीवीएस मोटरसाइकिल जिसका रजिस्ट्रेशन संख्या BR24 AG 6778 छीन लिया इसके बाद कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया था इस घटना के संबंध में कुदरा थाना में कांड संख्या 418/25 दिनांक 20.10.2025 के तहत बीएनएस की धारा 309(4)/3 (5) में मामला दर्ज किया गया था। वही कुदरा थाना के पुलिस ने इस मामले की गंभीर देखते हुए वा तत्परता दिखाते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गिरफ्तार व्यक्ति का पहचान खरहना निवासी नीरज कुमार (उम्र लगभग 19 वर्ष), पिता शिवजी राम के रूप में पहचान हुआ है जी से कुदरा थाना के पुलिस ने उसके पास से चोरीके लूटा हुआ मोबाइल बरामद कर लिया है और फरार चल रहे अन्य तीन अपराधियों की तलाश में जुटी है वही कुदरा थाना पुलिस भरोसा दिलाया है कि जल्द ही इस पूरे गिरोह को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा