
लोहंदी स्कूल में प्रधानाध्यापक के द्वारा आयोजित किया गया अभिभावक शिक्षक बैठक का आयोजित

कैमूर जिला के रामपर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लोहंदी के उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को अभिभावकों और शिक्षकों की एक संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया बैठक में स्कूल की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने पर चर्चा की गई।
- सरकारी स्कूलों के प्रति धारणा बदलने की अपील की
प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए सरकारी विद्यालयों के प्रति समाज में व्याप्त गलत धारणाओं को दूर करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि आज सरकारी स्कूलों में निजी विद्यालयों की तुलना में बेहतर शिक्षक, आधुनिक लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लासरूम और विशेष क्रैश कोर्स जैसी कई सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें और उनकी शिक्षा में सक्रिय रूप से भाग लें।
प्रिंसिपल ने कुछ छात्रों के देर से आने या टिफिन के लिए घर जाकर वापस न लौटने पर चिंता व्यक्त की और अभिभावकों से इस मामले में सहयोग करने का अनुरोध किया।
स्कूल समय में कोचिंग, पेयजल और शौचालय की समस्या उजागर की गई
बैठक में यह भी मुद्दा उठाया गया कि क्षेत्र में कुछ निजी कोचिंग संस्थान स्कूल के समय में ही चल रहे हैं, जिससे छात्रों की उपस्थिति प्रभावित हो रही है। प्रधानाचार्य ने ऐसे कोचिंग संचालकों से बात करके कोचिंग बंद करने का अनुरोध किया है, लेकिन समस्या अभी भी बनी हुई है। इसके अतिरिक्त, विद्यालय में पेयजल और शौचालय में पानी की कमी जैसी मूलभूत सुविधाओं पर बात की गई।