A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेमध्यप्रदेश

पुरानी रंजिश बनी हत्या का कारण

 

थाना पाली अंतर्गत बरा मोहल्ला मंगठार में हुई युवक की हत्या के प्रकरण का हुआ खुलासा
प्रकरण में 2 आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों द्वारा की गई हत्या

*उमरिया* थाना पाली में सूचना प्राप्त हुई कि बरा मोहल्ला ग्राम सुन्दरदादर रोड के बगल में एक व्यक्ति की रक्त रंजित लाश पड़ी जिस पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर जाकर घटना स्थल को सुरक्षित करते हुये कार्यवाही प्रारंभ की गई । बरा मोहल्ला मंगठार में आसपास क लोगों से पूछताछ पर उक्त शव मनोज पिल्ले पिता तुलसीधरन पिल्ले उम्र 45 साल निवासी बजरंग मोहल्ला मंगठार थाना पाली का होना पाया गया तथा मृतक के पास एक बडा सा पत्थर मिला जिसमें रक्त के धब्बे लगे हुऐ थे जिससे प्रथम दृष्टया यह प्रतीत हुआ कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मृतक के सिर को पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई है रिपोर्ट पर अपराध कंमाक 294/25 धारा 103(1) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया । प्रकरण में आरोपियों की पता तलाश हेतु घटना के साक्षी गणों से पूछताछ की गई। घटना स्थल पर वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन किया जाकर आरोपियों की पतासाजी हेतु मुखबिर तंत्र लगाया गया जिससे पता चला उक्त घटना शिवेन्द्र चतुर्वेदी उर्फ लल्लू पिता शिव कुमार चतुर्वेदी उम्र 29 साल निवासी लेबर कालोनी मंगठार तथा प्रवीण नामदेव पिता दयाशकर नामदेव उम्र 29 साल निवासी लेबर कालोनी मंगठार के द्वारा करने के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई । दोनो संदेहियो की तलाश की जाकर दस्तयाब होने पर बारीकी से पृथक-पृथक से पूछताछ की गई जिनके द्वारा जुर्म स्वीकार करते हुए, बताया गया कि शिवेन्द्र चतुर्वेदी की मां कमला चतुर्वेदी की हत्या करीब 13 वर्ष पूर्व मृतक मनोज पिल्ले द्वारा घर क अन्दर आग लगा कर जिन्दा जलाकर की गई थी उसी पुरानी रंजिश को लेकर शिवेन्द्र चतुर्वेदी द्वारा अपने दोस्त प्रवीण नामदेव के साथ मिलकर 5 जून को रात्रि कशीब 9 बजे मनोज पिल्ले के साथ बैठकर शराब पीने के बाद अपने साथी प्रवीण के साथ मिलकर मनोज पिल्ले की सिर को पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई है। दोनो आरोपियों को हिरासत में लिया जाकर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाता है । कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक उमरिया एवं अति पुलिस अधीक्षक उमरिया के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी पाली के नेतृत्व में थाना पाली पुलिस द्वारा व्यवसायिक दक्षता का परिचय देते हुए महज 10 घण्टे अन्दर उक्त अंधी हत्या का खुलासा किया गया । जिसमें उनकी टीम से उप निरीक्षक विजय कुमार सेन, शशि कुमार द्विवेदी, प्र.आर. 9 बेयन्त राने, प्र.आर. 01 रनवीर, प्र.आर. 56 सुखदेव, प्र.आर. 227 महेश साहू म.आर. 298 तनु द्विवेदी म.आर. 218 स्वाती जैन की विशेष भूमिका रही है।

Related Articles
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!