मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
सरस्वती शिशु मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणेश प्रतिमा की स्थापनाहरतालिका तीज पर महिलाओं ने की महादेव की आराधनाहमीरपुर :स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर डीएम नाराज सीएम डैशबोर्ड की खराब रैंकिंग पर जताई नाराजगी, सुधार के दिए कड़े निर्देशहमीरपुर :हिंदी प्रश्नोत्तरी बनी आकर्षण का केंद्र, न्यायिक अधिकारियों ने लिया हिस्साक्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज 4 दिसंबर को बंधेंगे परिणय सूत्र में, लखनऊ में होगा भव्य समारोह27 सितंबर को उल्लास महापरीक्षा अभियान, जिले में व्यापक तैयारियों के निर्देशआधार पंजीयन में मनमानी का आरोप, एक केंद्र ने लौटाया तो दूसरे ने स्वीकारे दस्तावेजहमीरपुर :हाईवे पर स्कूटी अनियंत्रित, तीन घायल, छिरका गांव के पास हादसा, पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचायाशासकीय भूमि पर अवैध खनन, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांगहरतालिका तीज पर महिलाओं ने की महादेव की आराधनासरस्वती शिशु मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणेश प्रतिमा की स्थापनाहरतालिका तीज पर महिलाओं ने की महादेव की आराधनाहमीरपुर :स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर डीएम नाराज सीएम डैशबोर्ड की खराब रैंकिंग पर जताई नाराजगी, सुधार के दिए कड़े निर्देशहमीरपुर :हिंदी प्रश्नोत्तरी बनी आकर्षण का केंद्र, न्यायिक अधिकारियों ने लिया हिस्साक्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज 4 दिसंबर को बंधेंगे परिणय सूत्र में, लखनऊ में होगा भव्य समारोह27 सितंबर को उल्लास महापरीक्षा अभियान, जिले में व्यापक तैयारियों के निर्देशआधार पंजीयन में मनमानी का आरोप, एक केंद्र ने लौटाया तो दूसरे ने स्वीकारे दस्तावेजहमीरपुर :हाईवे पर स्कूटी अनियंत्रित, तीन घायल, छिरका गांव के पास हादसा, पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचायाशासकीय भूमि पर अवैध खनन, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांगहरतालिका तीज पर महिलाओं ने की महादेव की आराधना
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :पुलिस महानिदेशक ने भर्ती परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण, निष्पक्ष परीक्षा पर दिया जोर

हमीरपुर :पुलिस महानिदेशक ने भर्ती परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण, निष्पक्ष परीक्षा पर दिया जोर
WhatsApp Facebook

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की भर्ती परीक्षा के तहत मंगलवार को प्रयागराज जोन के पुलिस महानिदेशक ने जनपद के श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभ्यर्थियों की प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, कंट्रोल रूम, स्ट्रांग रूम, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, शौचालय तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। साथ ही परीक्षा केंद्र पर तैनात अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को परीक्षा की निष्पक्षता, पारदर्शिता और शुचिता बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।पुलिस महानिदेशक ने संबंधित अधिकारियों को शासन एवं उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करते हुए परीक्षा को सकुशल, नकलविहीन एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नकल, अनुचित साधनों के प्रयोग तथा परीक्षा की शुचिता प्रभावित करने वाले किसी भी कृत्य के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई की जाए।इस दौरान पुलिस अधीक्षक हमीरपुर, अपर पुलिस अधीक्षक सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए अभ्यर्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर बल दिया।