A2Z सभी खबर सभी जिले की

महू नसीराबाद हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, सिंगोली के खंभों से भरा ट्रैक्टर हुआ अनियंत्रित, पत्नी शिवानी पाटीदार की मौत, पति गम्भीर घायल

नीमच। जिले के महू नसीराबाद हाईवे पर स्थित हर्कियाखाल फंटे सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिसमें पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हुई है। जिस एंबुलेंस की सहायता से जिला चिकित्सालय लाया गया है। जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार महू नसीराबाद हाईवे पर सिंगोली के खंभों से भरा एक ट्रैक्टर नीमच की ओर से मंदसौर की ओर जा रहा था इसी दौरान हर्कियाखाल फंटे पर वह अनियंत्रित हो गया। अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली फंट पर लगी ज्यूस की चरखी में जा घुसा। जहां ज्यूस पी रहे पति पत्नी उसकी चपेट में आ गए हैं। बताया जा रहा है कि रतलाम जिले की खाचरोद तहसील अंतर्गत आने वाले सातला गांव निवासी सचिन पाटीदार अपनी पत्नी शिवानी पाटीदार राजस्थान की मंडफिया स्थित धार्मिक स्थल पर दर्शन कर वापस अपने गांव लौट रहे थे इसी दौरान पर वह सिंगोली के खभों से भरी ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। जिसमें दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हे 108 एंबुलेंस के ईएमटी राहुल राठौर और पायलेट दशरथ व्यास द्वारा जिला चिकित्सालय लाया गया जहां महिला की दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि शिवानी पाटीदार नामक महिला की ऊपर से खम्बो से भरा ट्रैक्टर ट्राली गुजर गया है । जिसके कारण वह दो भागों में बट गई ।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!