जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ना, उनके मुद्दों को सामने लाना यात्रा का उद्देश्य
जहानाबाद। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार से बिहार अधिकार यात्रा की शुरुआत की, जहानाबाद से शुरू हुई इस यात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ना और उनके मुद्दों को सामने लाना है, तेजस्वी ने कहा कि यह यात्रा पूरी तरह से जन सरोकारों पर केंद्रित होगी और यात्रा का समापन वैशाली में किया जाएगा।
वहीं गांधी मैदान में कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का उत्साह चरम पर रहा।
जहानाबाद की सभा में तेजस्वी यादव ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि अगर हमारी सरकार बनेगी तो भ्रष्टाचार मुक्त और अपराध मुक्त सरकार बनेगी
। जो भी गड़बड़ी करेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने मौजूदा सरकार को नकलची सरकार बताते हुए कहा कि हमने पेंशन बढ़ाने की बात की तो सरकार ने भी वहीं
किया। हमने ‘माई-बहन योजना’ का जिक्र किया तो इन्होंने भी महिलाओं के लिए योजना का ऐलान कर दिया।
गौरतलब हो कि जहानाबाद में आयोजित सभा के बाद तेजस्वी यादव की यात्रा नालंदा, इस्लामपुर, हिलसा और फतुहा होते हुए पटना पहुंचेगी। यह यात्रा 11 जिलों से होकर गुजरेगी और 20 सितंबर को वैशाली में समाप्त होगी।

