A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे
Trending

दिव्यांग छात्राओं को मिलेगी आर्थिक मदद

जिला संवाददाता

दिव्यांग छात्राओं को मिलेगी आर्थिक मदद

अलीगढ़

बेसिक शिक्षा विभाग के दिव्यांग छात्राओं की पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद मिलेगी । उन्हें एक साल में दो हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी । इसके लिए उन्हें मेडिकल बोर्ड व सक्षम चिकित्साधिकारी से जारी 40 फीसदी दिव्यांगता का प्रमाणपत्र देना होगा । समग्र शिक्षा अभियान के तहत समेकित शिक्षा में दिव्यांग छात्राओं के लिए वृत्तिका मानदेय योजना चल रही है । बीएसए डॉ . राकेश कुमार सिंह ने बताया कि कक्षा एक से आठ तक की दिव्यांग छात्राओं को योजना का लाभ मिलेगा । दिव्यांग छात्राओं को चिन्हित किया जाएगा ।

Related Articles
Show More
Back to top button