
पुलिस की कार्यवाही , 5 साइबर ठगों की किया गिरफ्तार जबकि 2 ठग हुए फरार
रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां डीग 9783029649
कामां – डीग जिले के कामां क्षेत्र के पहाड़ी क्षेत्र में साइबर ठगी करने वाले गिरोह पर ऑपरेशन एंटीवायरस 2.0 के तहत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जबकि 2 आरोपी मौके से फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार सतवाड़ी से उभाका जाने वाली सड़क पर ज्वार के पुंज की आड़ में बैठकर साइबर ठगी करने के दौरान मौके 5 साइबर ठगो अंसार निवासी सोमका, परवेज और नसीम निवासी सतवाड़ी, राशिद निवासी फतेहपुर और मुस्तकीम निवासी तिलकपुरी (पहाड़ी) को गिरफ्तार करने सहित उनसे बरामद हुए 5 स्मार्टफोन एवं 5 फर्जी सिमकार्ड को भी जब्त किया गया है जबकि मौके से फरार हुए 2 साइबर ठगो शाहरुख निवासी सतवाड़ी एवं साहिल निवासी समसलका की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार उक्त गिरोह लोगों को विभिन्न तरीकों से ठगता था। आरोपी कभी खुद को हर्षा सहाय बनकर मदद का झांसा देते थे तो कभी परिचित बनकर पैसे डलवा लेते थे। पबजी गेम में यूसी भेजने के नाम पर और सेक्सटॉर्शन के जरिए भी लोगों से रुपए ऐंठते थे। पुलिस के अनुसार, इनसे लगभग नौ लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी का पता चला है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है और पुलिस इस साइबर गैंग के नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है।