मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
चुनार विधानसभा: ईमानदार छवि वाली पूर्व IAS दिव्या मित्तल की एंट्री की चर्चा से सियासी पारा हाईहमीरपुर :1 नवंबर को लगेगा मेगा लीगल कैंप, गोहण्ड में सातवें दिन के विधिक शिविर में पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने पर जोरहमीरपुर :ओबीसी की 79 जातियों के प्रतिनिधित्व की होगी समीक्षाशिक्षक हितों से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन,,,,हमीरपुर :मतदाता पंजीकरण अभियान में लापरवाही पर डीएम सख्त, तहसीलदार सदर का वेतन रोकने और एसडीएम से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देशहमीरपुर :पीईटी-2026 की तैयारियों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाईहमीरपुर :जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालयों का किया निरीक्षण, शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के दिए सख्त निर्देशशिव पंथी,सत्संग कार्यक्रम ग्राम आज गरिया में,DiG, कलेक्टर एवं एसपी ने किया कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण। कल होने वाले विशाल एक दिवसीय महाकुंभ की तैयारी।Yyअभा कांग्रेस कमेटी की सचिव एवं मप्र प्रभारी ऊषा नायडू ने बीजेपी की तुलना अंग्रेजों से कीचुनार विधानसभा: ईमानदार छवि वाली पूर्व IAS दिव्या मित्तल की एंट्री की चर्चा से सियासी पारा हाईहमीरपुर :1 नवंबर को लगेगा मेगा लीगल कैंप, गोहण्ड में सातवें दिन के विधिक शिविर में पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने पर जोरहमीरपुर :ओबीसी की 79 जातियों के प्रतिनिधित्व की होगी समीक्षाशिक्षक हितों से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन,,,,हमीरपुर :मतदाता पंजीकरण अभियान में लापरवाही पर डीएम सख्त, तहसीलदार सदर का वेतन रोकने और एसडीएम से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देशहमीरपुर :पीईटी-2026 की तैयारियों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाईहमीरपुर :जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालयों का किया निरीक्षण, शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के दिए सख्त निर्देशशिव पंथी,सत्संग कार्यक्रम ग्राम आज गरिया में,DiG, कलेक्टर एवं एसपी ने किया कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण। कल होने वाले विशाल एक दिवसीय महाकुंभ की तैयारी।Yyअभा कांग्रेस कमेटी की सचिव एवं मप्र प्रभारी ऊषा नायडू ने बीजेपी की तुलना अंग्रेजों से की
A2Z सभी खबर सभी जिले की

अधिमान्यता की शर्त हटाकर सभी वरिष्ठ पत्रकारों को मिले श्रद्धा निधि: विश्वजीत सेन

अधिमान्यता की शर्त हटाकर सभी वरिष्ठ पत्रकारों को मिले श्रद्धा निधि: विश्वजीत सेन
WhatsApp Facebook

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को भेजे सुझाव, मानसून सत्र में जनहित के मुद्दे उठाने का आग्रह

रिपोर्टर: दिलीप कुमरावत MobNo.9179977597

मनावर। जिला धार।। मध्यप्रदेश विधानसभा के आगामी 20 से 24 जुलाई 2026 तक प्रस्तावित मानसून सत्र में जनहित के मुद्दों को शामिल कराने के उद्देश्य से बाकानेर प्रेस क्लब अध्यक्ष विश्वजीत सेन ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को पत्र भेजकर विभिन्न सुझाव दिए हैं।

विश्वजीत सेन ने अपने पत्र में पत्रकारों के हितों को प्राथमिकता देते हुए प्रदेश में पत्रकार कल्याण कोष की स्थापना की मांग की है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार की श्रद्धा निधि योजना में अधिमान्यता (मान्यता प्राप्त पत्रकार) की शर्त समाप्त कर 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी वरिष्ठ पत्रकारों को योजना का लाभ दिया जाना चाहिए। साथ ही दिव्यांगों की तर्ज पर पत्रकारों को भी बस एवं रेल किराये में रियायत प्रदान करने की मांग की है।

पत्र में उन्होंने लाड़ली बहना योजना में विवाहिता एवं आयु संबंधी पात्रता की शर्तों में संशोधन कर सभी वयस्क महिलाओं को योजना का लाभ देने तथा नवीन पंजीयन शीघ्र प्रारंभ करने का सुझाव भी दिया है। इसके अलावा दिव्यांग, सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याणी पेंशनधारकों को भी लाड़ली बहना योजना के समान आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की गई है।

विश्वजीत सेन ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार से आग्रह किया है कि इन सभी जनहित एवं पत्रकार हित से जुड़े मुद्दों को आगामी मानसून सत्र में विधानसभा के माध्यम से प्रमुखता से उठाया जाए।