A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर 

बार चुनाव : इंदु कुमार सिंह अध्यक्ष एवं दिव्य प्रकाश शुक्ल महामंत्री निर्वाचित

सिद्धार्थ नगर।सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव 2023-24 में विभिन्न पदों के लिए कुल 36 प्रत्याशी अपनी-अपनी किस्मत आजमा रहे थे। मंगलवार को हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर इंदु कुमार सिंह को 297, अखंड प्रताप सिंह 126, हरिहर प्रसाद पाठक 27, जय प्रकाश मिश्र 6, नवनीत कुमार द्विवेदी10, राजेंद्र नाथ श्रीवास्तव10, नरेंद्र कुमार भार्गव13, अंजनी कुमार दुबे 106 मत पाये। महामंत्री पद के लिए दिव्य प्रकाश शुक्ल 262, कृपाशंकर त्रिपाठी 229, अजय कुमार यादव 85, प्रमोद कुमार मौर्य 14 मत पाये। उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए कैलाश नाथ गिरि 359, पवन चन्द्र शुक्ल 84, अरूण कुमार त्रिपाठी 213, प्रशान्त कुमार मिश्र ने 296 मत प्राप्त किए एवं कैलाश नाथ गिरी व प्रशांत कुमार मिश्र विजयी हुए। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए मनोज कुमार उपाध्याय229 एवं जय प्रकाश शुक्ल 350 मत पाये और जय प्रकाश शुक्ल विजयी हुए। कोषाध्यक्ष पद पर राजेश कुमार मिश्रा 397 पाकर 171 मत पाये रविशंकर शुक्ल को पराजित किये। संयुक्त मंत्री प्रशासनिक पद के लिए प्रमोद कुमार सिंह को 185, धर्मेंद्र कुमार पाल 71, अमित कुमार त्रिपाठी को 297 मत मिले। अमित कुमार त्रिपाठी विजयी हुए। संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पद के लिए द्विजेन्द्र कुमार पाण्डेय ने 338 मत पाकर 224 मत पाये अमित कुमार दूबे को पराजित किया। सदस्य कनिष्ठ कार्यकारिणी के छह पदों के लिए मतिउल्लाह चौधरी को 267 मत, संकटा पाण्डेय 325, सचिन श्रीवास्तव 325 , राहुल चौधरी 298 मत, रविशंकर तिवारी 325, सन्तोष कुमार मिश्र 206 मत पाकर विजयी हुए। शिवनाथ यादव 207 मत पाकर पराजित हो गए।सात पदाधिकारी हुए निर्विरोध निर्वाचित

 

वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सदस्य वरिष्ठ कार्यकारिणी के छह पदों एवं संयुक्त मंत्री सूचना एवं प्रकाशन के पदों पर अन्य प्रत्याशियों के न होने से इन पदों पर चुनाव नहीं हुआ। इन पदों पर जिन प्रत्याशियों ने पर्चे भरे हैं, उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया जाएगा। इस प्रकार वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर देवेंद्र मणि त्रिपाठी, संयुक्त मंत्री सूचना एवं प्रकाशन पद पर आलोक रंजन उपाध्याय सहित सदस्य वरिष्ठ कार्यकारिणी के पांच पदों पर कृष्णकान्त मणि त्रिपाठी, अखिलेश कुमार, प्रदीप कुमार उपाध्याय, गिरीश कुमार पाण्डेय, विनोद कुमार गुप्ता का निर्विरोध निर्वाचन हुआ।

 

Related Articles

चुनाव अधिकारी नागेंद्र नाथ त्रिपाठी एवं चन्द्र प्रकाश पांडेय ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गरिमा की शुचिता व मर्यादा बरकरार रखते हुए अधिवक्ताहित में निरन्तर कार्य करने की अपेक्षा के साथ कार्य करने की शुभकामनाएं एवं बधाई दिया है।

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!