A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

बिहार में बारिश के बीच काल बनकर गिर रही है बिजली, ठनका गिरने से 22 लोगों की मौत, सबसे अधिक मौतें बिहार के जहानाबाद में हुई है, चार लोगों की गई जान

🖥️ मानसून की खबर/पटना: बिहार में मानसून की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत तो मिली है। दूसरी ओर आकाशीय बिजली का कहर भी देखने को मिल रहा है। सूबे में शुक्रवार को बिजली गिरने से 22 लोगों की मौत हो गई। हालांकि आपदा प्रबंधन विभाग ने अब तक 8 मौतों की ही पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार, सबसे अधिक मौतें जहानाबाद में हुई है। यहां पर ठनका गिरने से चार लोगों की जान चली गई।

*इन जिलों में गिरी बिजली…
बेगूसराय में भी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, हाजीपुर के पातेपुर थाना के निरपुर कुशाही गांव और चेहराकला में एक-एक महिला की मौत हो गई। नालंदा जिले में भी दो लोगों की जान चली गई। रोहतास के काराकाट के हटिया गांव में एक युवक की मौत हो गई।

जहानाबाद: 4
बेगूसराय: 3
हाजीपुर: 2
नालंदा: 2
रोहतास: 1
भागलपुर: 4
सहरसा: 2
मधेपुरा: 1
पूर्णिया: 1
अरवल: 1
सारण: 1

*भागलपुर में भी चार की मौत!
वहीं, भागलपुर से भी चार लोगों की मौत की खबर है, जबकि सहरसा में दो लोगों की जान गई है। मधेपुरा और पूर्णिया में एक-एक मौत की सूचना है। अरवल के करपी में एक वृद्ध और सारण के बनियापुर में एक युवक की मौत हो गई। भागलपुर में घोघा में दो, कहलगांव और रंगरा में एक-एक व्यक्ति की मौत ठनका गिरने से हो गई।

*अब तक आठ मौतों की पुष्टि
आपदा प्रबंधन विभाग ने अब तक आठ लोगों की मौत की पुष्टि की है। विभाग के अनुसार, जहानाबाद में तीन, पूर्वी चंपारण में एक, रोहतास में एक, सारण में एक और मधेपुरा में दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। विभाग का कहना है कि सभी मृतकों के परिवार को नियमानुसार आर्थिक सहायता दी जाएगी। जिला प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को अनुदान देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!