
कामवन पधारे अंतर्राष्टीय कथावाचक आचार्य ड़ा संजय कृष्ण सलिल क़े पुत्र तनय कृष्ण
रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां डीग 9783029649
कामां – कामवन अद्भुत ,अविस्मरणीय व अकल्पनीय -तनय कृष्ण पुत्र ड़ा संजय कृष्ण सलिल
कामवन क़े विमल बिहारी मन्दिर पर पधारे अंतर्राष्टीय कथावाचक आचार्य ड़ा संजय कृष्ण सलिल क़े पुत्र तनय कृष्ण का
विमल बिहारी मन्दिर पर हुआ भव्य स्वागत
आदि वृंदावन कामवन में ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा क़े दौरान तीर्थराज विमलकुण्ड विराजित श्री विमल बिहारी जी मन्दिर पर दर्शनार्थ पधारे अंतर्राष्टीय कथावाचक आचार्य संजय कृष्ण सलिल क़े पुत्र तनय कृष्ण वृन्दावन का वरिष्ठ सेवाअधिकारी पण्डित केदारनाथ शर्मा ,सेवाअधिकारी संजय लवानिया ,सनातन गौरव पण्डित विक्रम
लवानिया ,आशीष ,सागर व साकेत ने भव्य स्वागत व सम्मान किया। महाराज ने गर्भगृह में प्रवेश कर पूर्ण श्रद्धा से श्री विमल बिहारी जी का पूजन किया।
सेवाअधिकारी संजय लवानिया ने कामवन व तीर्थराज का माहात्म्य विस्तार से बताया गया।
तनय कृष्ण महाराज ने हजारों भक्तों को कामवन महिमा का बखान करते हुए बताया कि आदिवृन्दावन कामवन अद्भुत ,अविस्मरणीय व अकल्पनीय है। यहां कृष्ण के बचपन के अतीत के सबसे महत्वपूर्ण पुरातत्व अवशेष हैं। कामवन विराजित श्रीकृष्ण लीला क्षेत्रों के दर्शन मात्र से मन को अभूतपूर्व सुख-शांति व आनन्द की प्राप्ति होती है, इसीलिए असंख्य रसिक भक्त जनों ने इस परम पावन व दिव्य लीला-भूमि में निवास कर प्रिया-प्रियतम का अलौकिक साक्षात्कार करके अपना जीवन धन्य किया है। वस्तुत:इस भूमि का कण-कण राधा-कृष्ण की पावन लीलाओं का साक्षी है।
ब्रजयात्रियों ने बद्रीनाथ ,केदारनाथ महादेव ,चरण पहाड़ी, बैठक ज़ी ,भोजन थाली ,खिसलनी शिला,भामासुर की गुफा , सेतुबंध रामेश्वर ,लंका -यशोदा ,अशोक वाटिका ,वृंदारानी ,गोविंददेव जी ,गोपीनाथ जी ,कामेश्वर महादेव सहित अन्य मंदिरों ,कुण्डों व पौराणिक स्थलों,
विमल राजा ,विमल देवी ,विमल बिहारी जी ,सिद्ध बाबा मन्दिर ,तीर्थराज विमलकुण्ड की परिक्रमा ,आचमन व दर्शन किये ।