A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

*आगरा में बढ़ती गर्मी को देखते हुए डीएम ने स्कूलों का टाइम बदलने के निर्देश दिए*

आगरा में बढ़ती गर्मी को देखते हुए डीएम ने स्कूलों का

*आगरा में बढ़ती गर्मी को देखते हुए डीएम ने स्कूलों का टाइम बदलने के निर्देश दिए*

आगरा में बढ़ती गर्मी को देखते हुए डीएम ने स्कूलों का टाइम बदलने के निर्देश दिए हैं। नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल सुबह 7 से 12ः30 बजे तक खुलेंगे। इस निर्देश का पालन 24 अप्रैल से ही स्कूलों को करना होगा।

डीएम भानुचंद्र गोस्वामी ने निर्देश दिए हैं कि क्लासेज में गर्मी से बचाव के लिए सभी आवश्यक प्रबन्ध करने की जिम्मेदारी स्कूल मैनेजमेंट की होगी। तापमान सामान्य बनाए रखने के लिए क्लासेज में पंखा, कूलर और ठंडे पानी की व्यवस्थाएं रखनी होंगी। छात्रों को बाहर-खुले में कोई गतिविधि नहीं कराई जाएगी। निर्देशों में यह भी कहा गया है कि लोकसभा निर्वाचन की ड्यूटी में लगे हुए समस्त अध्यापक/अन्य विद्यालय कार्मिक यथानिर्देश विद्यालय एवं क्षेत्र में रहकर निर्वाचन कार्य को यथावत् जारी रखेंगे।

Related Articles
Show More
Back to top button