A2Z सभी खबर सभी जिले की

11वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

संवाददाता प्रदीप चौहान
दिल्ली
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष संदेश

“योग सिर्फ एक व्यायाम नहीं, यह एक विज्ञान है – शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का।”

आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर श्री ब्रह्म सिंह जी निगम पार्षद एवं पूर्व विधायक प्रत्याशी मदनपुर खादर वेस्ट वार्ड 186 ने सबको बताया कि योग को समझने और अपनाने की आवश्यकता है कि योग केवल शरीर को स्वस्थ बनाने का माध्यम नहीं, बल्कि यह तनाव, चिंता, अस्थिरता और आध्यात्मिक विचलन से मुक्ति का मार्ग भी है।

Related Articles

योग करने से मिलते हैं अद्भुत लाभ:
🧘‍♂️ मानसिक शांति और स्पष्टता
💪 शारीरिक ताकत और लचीलापन
❤️ रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि
🌿 प्राकृतिक और दीर्घायु जीवन
🕉️ आत्मिक जागरूकता और संतुलन

योग भारत की सांस्कृतिक विरासत का मूलमंत्र है। यह केवल भारत की नहीं, बल्कि पूरे विश्व की धरोहर बन चुका है। आज जब संपूर्ण विश्व तनाव, रोग और अशांति से जूझ रहा है, तब योग एक ऐसी कुंजी है जो समग्र समाधान दे सकती है।

हम मानते हैं कि जीवन लंबा हो या न हो, जीवन अच्छा, शांत, और संतुलित हो – यही सच्चा सुख है।
और योग ही वह माध्यम है, जो हमें ‘अच्छे जीवन’ की ओर ले जाता है।

इसलिए आइए, इस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हम सभी प्रण लें:
👉 हर दिन योग करेंगे
👉 तन, मन और आत्मा को जोड़ेंगे
👉 और एक स्वस्थ, शांतिपूर्ण समाज के निर्माण में योगदान देंगे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!