A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:छः रज्जब को जगह जगह मनाई गई ख्वाजा की छठी 

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट 

मौदहा हमीरपुर। रज्जब महीने की छः तारीख को अजमेर में ख्वाजा मुईन उददीन चिश्ती का उर्स मनाया जाता है उसी सिलसिले में कस्बे सहित क्षेत्र में ख्वाजा की छठी मनाई गई।

शहंशाह ए हिन्द के नाम से विख्यात प्रसिद्ध सूफी संत हजरत ख्वाजा मुईनुददीन चिश्ती संजरी अजमेरी का उर्स इस्लामिक कैलेंडर के महीने रज्जब की छः तारीख को पूरी दुनियां में बडी धूमधाम से मनाया जाता है उसी सिलसिले में कस्बे के मोहल्ला उपरौस की निजामियां जामा मस्जिद में ख्वाजा की छठी मनाई गई। इसके अतिरिक्त हैदरिया, बडा कसौडा, हुसैनियां, पीरबाबा, कम्हरिया, मांचा, नरायच, गुसियारी सहित अन्य गावों में भी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने फातिहा दिलाकर ख्वाजा की छठी मनाई।

Related Articles

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!