A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedउत्तर प्रदेशदेश

थाना मारकुंडी पुलिस ने महिला का अपहरण करने वाली 03 महिलाओं को किया गिरफ्तार

थाना मारकुंडी पुलिस ने महिला का अपहरण करने वाली 03 महिलाओं को किया गिरफ्तार


चित्रकूट 8 मार्च 2024

थाना मारकुंडी पुलिस ने महिला का अपहरण करने वाली 03 महिलाओं को किया गिरफ्तार

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ शिवसंपत करवरिया

जनपद चित्रकूट पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी एवं क्षेत्राधिकारी मऊ जयकरन सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मारकुण्डी एवं उनकी टीम द्वारा महिला का अपहरण करने वाली 03 महिला अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया ।
उल्लेखनीय है कि दिनाँक 07.03.2024 को रीता पुत्री रामकुमार निवासी सांगापुर थाना कुण्डा जनपद प्रतापगढ़ ने थाना मारकुण्डी में सूचना दी कि वह अपने पति के साथ सीधी म0प्र0 निमंत्रण गयी थी एवं उनके पति बारात चले गये थे, इसी दौरान 03 महिलाऐं उन्हें सीधी म0प्र0 से उनके पति से मिलाने के नाम पर गाड़ी में बैठाकर लायी एवं नशीला पदार्थ पिलाकर अपहरण कर लिया एवं थाना मारकुण्डी क्षेत्र में आने के बाद उन्हें होश आया तो शक हुआ तो चिल्लाने पर छेड़कर भाग गयी । इस सूचना पर थाना मारकुण्डी में मु0अ0स0 15/2024 धारा 367,365,328,323 भादवि0 पंजीकृत किया गया । थानाध्यक्ष मारकुण्डी तथा उनकी टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर छोटी पाटिन मोड़ के पास से मुकदमा उपरोक्त की नामजद अभियुक्त 1. सुनीता यादव पत्नी पप्पू यादव निवासी गणेशपुरा थाना कुरावली जनपद मैनपुरी 2.ममता यादव पत्नी वृजेन्द्र यादव निवासी गोलासर्जनपुर थाना बागबाला जनपद एटा 3. संध्या पत्नी सर्वेन्द्र यादव निवासी गणेशपुरा थाना कुरावली जनपद मैनपुरी को गिरफ्तार किया गया ।
*गिरफ्तार करने वाली टीमः-*
1.थानाध्यक्ष मारकुण्डी मनीष कुमार
2.उ0नि0 इंदल सिंह
3.महिला आरक्षी शिवानी गौर
4.आरक्षी प्रद्युम्न दुबे
5.आरक्षी लालू यादव

Related Articles
Show More
Check Also
Close
Back to top button