उत्तर प्रदेश

बस्ती – सऊदी अरब में फंसे बस्ती जनपद के 13 लोग, सरकार से लगाई मदद की गुहार

सऊदी अरब में फंसे बस्ती जनपद के 13 लोग, सरकार से लगाई मदद की गुहार

  1. बस्ती/लखनऊ।
    सऊदी अरब के अबहा शहर में काम करने गए 161 भारतीय नागरिक गंभीर संकट में फंसे हुए हैं। इनमें उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद के 13 लोग शामिल हैं। सभी लोग सऊदी की अलीसार कंपनी में काम करने के लिए गए थे।
    पीड़ितों के अनुसार शुरुआती 6 महीनों तक काम और वेतन नियमित रूप से मिलता रहा, लेकिन उसके बाद न तो काम दिया गया और न ही सैलरी। धीरे-धीरे हालात इतने खराब हो गए कि खाने-पीने तक के लाले पड़ गए।
    बस्ती जिले से फंसे लोगों में
    गोकुल, गिरीश चंद्र, जसवंत, जोगेंद्र, करूणा, पंकज यादव, शुभम, विजय कुमार, रूप चंद्र, राम प्रीत, फूल सिंह, गोरखनाथ और सत्यनारायण शामिल हैं।
    कंपनी में फंसे इन भारतीयों ने अपनी व्यथा बताते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया है और भारत सरकार से जल्द से जल्द मदद और स्वदेश वापसी की गुहार लगाई है।
    पीड़ितों का कहना है कि पास न पैसा है, न काम और न ही कोई सुनवाई, ऐसे में वे बेहद बेबस और असहाय स्थिति में हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!