A2Z सभी खबर सभी जिले की

नाबालिग का अपहरण कर जबरन शादी, पुलिस ने कार्रवाई कर लड़की को कराया मुक्त कैमूर से रूपेश कुमार दुबे की रिपोर्ट

नाबालिग का अपहरण कर जबरन शादी, पुलिस ने कार्रवाई कर लड़की को कराया मुक्त

नाबालिग का अपहरण कर जबरन शादी, पुलिस ने कार्रवाई कर लड़की को कराया मुक्त

 

कैमूर जिले के कुदरा थाना की पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण और जबरन शादी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में रोहतास जिले के कोचस थाना क्षेत्र के धेनुठा गांव निवासी देवमुनी सिंह (पुत्र लाल बिहारी सिंह), उसकी पत्नी सुशीला देवी और सुशीला का भाई नंदकिशोर यादव शामिल हैं। नंदकिशोर यादव झारखंड के पलामू के डाल्टनगंज थाना क्षेत्र के केवटवाट गांव निवासी विधि यादव का बेटा है थानाध्यक्ष नंदू कुमार के अनुसार, स्थानीय प्रखंड की एक 15 साल की नाबालिग लड़की को सुशीला देवी ने अपनी चाय की दुकान पर मोबाइल फोन चार्ज करने के बहाने धोखे से अपने साथ ले गई और उसका अपहरण कर लिया। बाद में उसे घर में बंधक बनाकर सुशीला ने अपने अधेड़ भाई नंदकिशोर से जबरन शादी करवा दी। आरोपियों ने लड़की को घर से बाहर निकलने या किसी से संपर्क करने से पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया था।

Related Articles

नाबालिग ने किसी तरह सोशल मीडिया के माध्यम से अपने परिजनों से संपर्क कर खुद के बंधक होने की सूचना दी। यह सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल छापेमारी की और लड़की को सुरक्षित मुक्त कराया, साथ ही तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!