
पारदर्शिता से हो योजनाओं काम लोगों को मिलेगा फायदा : मंत्री
राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शनिवार को पाटन प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया |
इस दौरान उन्होंने प्रभारी बीडीओ सह सीओ डॉ . अमित कुमार झा को कई आवश्यक निर्देश दिए | निरीक्षण के क्रम में बीडीओ मंत्री को पर्यावरण संरक्षण के प्रतीक स्वरूप फलदार पौधा भेंट कर सम्मानित किया | वित्त मंत्री ने बीडीओ के कार्यों की सराहना की, वहीं अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाए , ताकि ग्रामीण जनता को अधिकतम लाभ मिल सके | उन्होंने कहा कि जनता हमारे लिए भगवान समान हैं , उन्हें किसी कार्य के लिए कार्यालयों का चक्कर बार –बार नहीं लगाना पड़े यह सुनिश्चित करें |जनता का सेवक बनकर कार्य करना ही मेरा उद्देश्य है | मंत्री ने मनरेगा सहित अन्य कई विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली | उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा राज्य का आवंटन रोक दिए जाने से विकास कार्यों पर असर पड़ा है , लेकिन शीघ्र आवंटन की मांग की गई है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की रफ्तार फिर तेज हो सके |
मौके पर पाटन थाना प्रभारी शशि शेखर पांडेय पुलिस बल के साथ मौजूद थे | इस अवसर पर डीपीआरओ गिरिवर उरांव, अजीत मिश्रा, राजकमल तिवारी, अरुण सिंह, लक्ष्मण दुबे , राजीव कुमार, निर्भय सिंह, मिथलेश सिंह, अजय सिंह, अशोक सोनी, राजू सिंह, दीपक कुमार, संतोष पासवान ,धीरज सिंह, सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे |
पलामू ब्यूरो चीफ दिव्यांशु तिवारी जी की रिपोर्ट