
कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड के करमचट थाना क्षेत्र अंतर्गत धवपोखर गांव में 13 दिन के अंदर दूसरी बार चोरी की घटना आई सामने

कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड के करमचट थाना क्षेत्र अंतर्गत धवपोखर गांव में 13 दिन के अंदर दूसरी बार चोरी की घटना सामने आई शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने उपेंद्र पाठक के घर से लगभग 15 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए इस घटना की जानकारी शनिवार के सुबह हुआ वही उपेंद्र पाठक ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 9 बजे भोजन के बाद वे ऊपर के कमरे में सोने चले गए थे नीचे के कमरों में उनकी मां, तीन बेटियां और पुत्र सो रहे थे
शनिवार सुबह जब नीचे आया तो देखा कि कमरे का ताला टूटा हुआ है और बक्सा और अटैचियां भी टूटी हुई दिखा और सामान बिखरा हुआ था
चोरों ने उनकी मां, पत्नी और भाभी के शादी के जेवरात, जिनमें सोने के झुमके, अंगूठियां, मंगलसूत्र, मांगटीका, सिकड़ी, चांदी की पायल, हंसुली और कमरधनी सहित कुछ नगद भी लेकर फरार हो गए
घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंची पुलिस

सूचना मिलते ही करमचट थाना प्रभारी पंकज कुमार ने अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे वही जांच के लिए डॉग स्क्वायड और एफएसएल फोरेंसिक साइंसलेबोरेटरी टीम को भी बुलाया गया जहां डॉग स्क्वायड को मौके से कोई सुराग नहीं मिल पाया जबकि एफएसएल टीम ने आवश्यक नमूने एकत्रित किया और उसका सेंपल जांच के लिए लिया गया
वही ग्रामीणों का कहना है कि चोर बगल के एक बंद पड़े मकान की छत के रास्ते से अंदर आए और चोरी करने के बाद मुख्य दरवाजा खोलकर फरार हो गए
13 दिन पहले करीब तीन लाख रुपये की चोरी ग्रामीणों में भारी आक्रोश पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल
विगत कुछ दिन पूर्व इसी धवपोखर गांव में 17 जनवरी को जवाहिर पांडेय के घर से करीब तीन लाख रुपये की चोरी हुई थी, जिसका अब तक पुलिस के द्वारा खुलासा नहीं हो सका है
लगातार दूसरी चोरी की घटना से ग्रामीणों में आक्रोश और भय व्याप्त है। लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है