
*नवांकुर संस्था द्वारा ग्राम नीलकंठ में नशामुक्ति एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर ग्राम स्तरीय बैठक आयोजित*
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
*ग्रामोदय_से_अभ्युदय अभियान के अंतर्गत सार्थक पहल*

पांढुरना – म.प्र. जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन एवं विकासखंड समन्वयक श्री दिलीप आठनेरे के निर्देशन में नवांकुर संस्था अवध विद्यापीठ शिक्षण समिति, पांढुर्णा द्वारा ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के अंतर्गत ग्राम नीलकंठ में नशामुक्ति विषय पर ग्राम स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में ग्रामीणों को नशामुक्ति के महत्व के साथ-साथ शासन की जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर जैविक खेती अपनाने एवं स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग के लिए भी लोगों को प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं के साथ विशेष संवाद एवं चर्चा आयोजित की गई, जिसमें ग्राम नीलकंठ में नशामुक्ति को लेकर सार्थक विचार-विमर्श किया गया।

इस बैठक में अनीता आहके, सरिता धुर्वे, सीता सरयाम, शिवानी धुर्वे, शामकली धुर्वे सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं। संस्था अध्यक्ष श्री राजेश कुमार मानकर द्वारा ग्राम में प्रस्फुटन समिति गठित कर ग्राम को आदर्श ग्राम बनाने की दिशा में महिलाओं को समझाइश दी गई। साथ ही जन अभियान परिषद द्वारा किए जाने वाले विभिन्न कार्यों एवं गतिविधियों की जानकारी भी उपस्थित महिलाओं को दी गई।
कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामवासियों में नशामुक्ति, आत्मनिर्भरता, जैविक खेती और स्वदेशी अपनाने को लेकर जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।
