

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597
मनावर। जिला धार ।। पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डाबर के मार्गदर्शन में तथा एसडीओपी अनु बेनीवाल के निर्देशन में सिंघाना पुलिस के द्वारा अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। दिनांक 21/09/2025 के मध्य रात्रि को पुलिस ने दो संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया, शनिवार रविवार को मध्य रात्रि में चौकी सिंघाना को मुखबिर के द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि दो व्यक्ति पिपली फाटे पर यात्री प्रतीक्षालय में काला बैग लेकर बैठे हुए हैं बैग में स्थानीय सिकलीगरों से अवैध फायर आर्म्स देसी पिस्टल खरीद कर रखे हुए हैं जो बस का इंतजार कर वहां से निकलने वाले हैं जिस पर पुलिस चौकी के फोर्स की सहायता से दोनों को पकड़ा।
पूछताज करने पर उन्होंने अपना नाम परविंदर पिता देविन्द्र सिंह उम्र 20 साल व रोमन प्रीत सिंह पिता सोना सिंह उम्र 19 साल दोनों निवासियों चोहला साहिब जिला तरन तारन पंजाब का होना बताया उनके कब्जे में रखे बैग को चेक करते पांच हैंडमेड देसी पिस्टल बरामद कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है पिस्टलों की कुल कीमत ₹100000 आकी गई है थाना मनावर पर आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है।
उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी ईश्वर सिंह चौहान के नेतृत्व में सिंघाना चौकी प्रभारी सुशील यदुवंशी व उनकी टीम में उप निरीक्षक आशुतोष जोशी सउनि सुखदेव अलावे, प्रधान आरक्षक इंद्रदेव परमार, शेर सिंह बघेल आरक्षक बलराम, सुनील डाबर, सुनील भूरिया, वीरेंद्र का आरोपियों को पकड़ने में विशेष भूमिका रही है।